धोनी ने फूलों से स्वागत होता देख किया कुछ ऐसा, छूट गई सबकी हंसी

punjabkesari.in Friday, Sep 28, 2018 - 07:08 PM (IST)

जालंधर : एशिया कप के तहत भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच दुबई में खेला जाना था, लेकिन इससे पहले सोशल साइट्स पर एक वीडियो वायरल हो गया।दरअसल, बांग्लादेश से फाइनल मैच के लिए स्टेडियम जाने से पहले भारतीय टीम जब होटल से बाहर आ रही थी, तब सबसे आगे महेंद्र सिंह धोनी चल रहे थे। होटल स्टाफ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए फूल मंगवा रखे थे। जैसे ही धोनी बस में चढ़ने के लिए आगे बढ़े, होटल स्टाफ ने उन पर फूल बरसाना शुरू कर दिया। ऐसा स्वागत देख धोनी मजाक के मूड में आ गए। उन्होंने फौरन फूलों का हवा में लपका और उन्हें होटल मैनेजमेंट के सदस्यों की ओर ही उछाल दिया। धोनी के ऐसा करते ही टीम इंडिया के बाकी साथियों के साथ वहां मौजूद होटल स्टाफ और सैलानियों की भी हंसी छूट गई।
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर यह वीडियो डाला है। देखें-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News