दीक्षा डागर 65 के शानदार कार्ड के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर पहुंची

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 10:40 PM (IST)

सेडिनर सी (जर्मनी) : भारत की दीक्षा डागर यहां अमुंडी जर्मन मास्टर्स गोल्फ के तीसरे दौर में 7 अंडर 65 के स्कोर के बाद संयुक्त 17वें स्थान पर पहुंच गई। डेफलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली दीक्षा ने इस दौरान एक बोगी और आठ बर्डी लगाए। कट में जगह बनाने वाली अन्य दो भारतीय खिलाडिय़ों में रिद्धिमा दिलावरी (72) संयुक्त -56 वें और एमेच्योर अवनी प्रशांत (74) संयुक्त 64वें स्थान पर है। तीन अन्य भारतीय त्वेसा मलिक, अमनदीप द्राल और वाणी कपूर कट से चूक गईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News