PBKS vs MI : अंक तालिका में मुंबई सातवें स्थान पर पहुंचा, बुमराह ने चहल से छीनी पर्पल कैप

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2024 - 11:40 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को आईपीएल 2024 मैच में पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया। इस जीत से मुंबई अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई जबकि पंजाब को झटका लगा है और 9वें स्थान पर आ गई है। 

193 रनों का पीछा करते हुए पंजाब 19.1 ओवर में जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्जी के तीन विकेटों की बदौलत 183 रन पर आउट हो गई। इस बीच पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा (61) ने अर्धशतक जमाया। शुरुआत में सूर्यकुमार यादव की 53 गेंदों पर 78 रनों की पारी की बदौलत मुंबई ने 20 ओवरों में 192/7 का स्कोर बनाया। पंजाब के गेंदबाजी विभाग के लिए हर्षल पटेल ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया।

राजस्थान रॉयल्स इस समय सात मैचों में 12 अंकों के साथ आईपीएल 2024 अंक तालिका में शीर्ष पर है। उनके बाद दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (8), तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स (8) और चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (8) हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स (6) पांचवें, दिल्ली कैपिटल्स (6) छठे और मुंबई इंडियंस (6) सातवें स्थान पर हैं। इस बीच गुजरात टाइटंस (6) आठवें, पंजाब किंग्स (4) नौवें और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (2) 10 टीमों की तालिका में सबसे नीचे हैं। 

ऑरेंज कैप 

आरसीबी के विराट कोहली अभी भी 361 रन के साथ ऑरेंज कैप धारक बने हुए हैं। उनके बाद रियान पराग आते हैं जो 318 रन के साथ उन्हें टक्कर दे रहे हैं। वहीं आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच में रोहित शर्मा (297), सुनील नरेन (276) और संजू सैमसन (276) हैं लेकिन ये सब कोई के मुकाबले बहुत पीछे हैं। 

पर्पल कैप 

इस सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और अब जसप्रीत बुमराह ने युजवेंद्र चहल को पछाड़कर पर्पल कैप हासिल कर ली है। बुमराह ने पंजाब के खिलाफ बिते दिन खेले गए मैच में 3 विकेट झटके और कुल 13 विकेट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच कर पर्पल कैप हासिल की। दूसरे और तीसरे नम्बर पर चहल तथा जेराल्ड कोएत्जी हैं जिनके 12-12 विकेट्स हैं। कोएत्जी इकोनॉमी रेट के कारण तीसरे स्थान पर है। टॉस पांच में चौथे स्थान पर खलील अहमद (10) और पांचवें पर कगिसो रबाडा (10) हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News