फाफ डु प्लेसिस की पत्नी इमारी ने मैक्सवेल की शादी में पहनी अनुष्का शर्मा द्वारा दी गई साड़ी!

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 03:53 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली हाल ही में क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी फार्मासिस्ट पत्नी विनी रमन की शादी के समारोह में शामिल हुए। उनके साथ दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट स्टार फाफ डु प्लेसिस और उनकी पत्नी इमारी सहित अन्य क्रिकेटरों और उनके परिवार भी शामिल थे इस दौरान डुप्लेसिस की पत्नी अनुष्का शर्मा की द्वारा दी गई साड़ी में नजर आई! 

फाफ और इमरी ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों के साथ शादी की पार्टी की तस्वीरें साझा की। प्रशंसकों ने उनके पहनावे के बारे में कुछ दिलचस्प बात नोट की। जहां फाफ लाल कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था वहीं इमरी हरे और सुनहरे रंग की चंदेरी साड़ी में नजर आई। इमरी ने फाफ के साथ अपनी साड़ी का 'पल्लू' दिखाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं। उसने एक क्लोज-अप सेल्फी भी साझा की, जिसने उसकी साड़ी को बेहतर रूप दिया। 

जहां उनके सभी फैंस ने उनकी पारंपरिक पोशाक के लिए डुप्लेसिस की पत्नी की प्रशंसा की। वहीं कुछ ने यह भी टिप्पणी की कि ऐसी साड़ी अनुष्का के 2018 के एक कार्यक्रम में पहनी थी। अनुष्का ने उसी हरे रंग की चंदेरी साड़ी पहनी थी जब उन्हें स्मिता पाटिल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्रियदर्शिनी अकादमी ग्लोबल अवार्ड्स का 34वां संस्करण मुंबई में आयोजित किया गया। 

इमारी के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री अनुष्का के एक प्रशंसक ने लिखा, आपको यह साड़ी कहां से मिली, यह अनुष्का की है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, रुको यह अनुष्का शर्मा की साड़ी नहीं है। एक अन्य फैन ने लिखा, अनुष्का की साड़ी। अनुष्का ने भी इमारी की पोस्ट को 'लाइक' किया। इस बीच अनुष्का ने शादी की पार्टी में पिंक कलर का सूट पहना था। विराट ने उनके साथ ब्लैक कुर्ता पायजामा पहना था। शादी मेहमान में खिलाड़ियों ने खूब मस्ती की और विराट को थिरकते हुए भी देखा गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News