डस्टिन जॉनसन ने पीजीए चैम्पियनशिप में बढ़त बनाई
punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 02:51 PM (IST)
सान फ्रैंसिस्को: अनुभवी गोल्फर डस्टिन जॉनसन तीसरे दौर में शनिवार को आठ बर्डी के साथ पांच अंडर 65 के कार्ड से पीजीए चैम्पियनशिप में एक शाट की बढ़त हासिल की। उन्होंने किसी मेजर चैम्पियनशिप के 157 दौर में पहली बार आठ बर्डी लगाई हैं। उनका कुल स्कोर नौ अंडर 201 है।
स्कॉटी शेफलर (पांच अंडर) और कैमरून चैम्प (तीन अंडर) आठ अंडर 202 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। पिछले दो बार के विजेता ब्रुक्स कोइपका तीसरे दौर में लय बरकरार नहीं रख पाये और एक अंडर 69 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर खिसक गए। उनका कुल स्कोर सात अंडर 203 है।