केरल की एलिजाबेथ ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में जीता स्वर्ण

punjabkesari.in Wednesday, Jul 31, 2019 - 07:44 PM (IST)

नई दिल्ली : केरल की एलिजाबेथ सुसैन कोशी ने कर्णी सिंह रेंज पर चल रहे सरदार सज्जन सिंह सेठी मेमोरियल निशानेबाजी टूर्नामेंट के तीसरे दिन महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में स्वर्ण पदक जीता। दो साल पहले तक भारत की अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रही एलिजाबेथ ने 460.1 का स्कोर किया। 

महाराष्ट्र की तेजस्विनी सावंत को रजत और गुजरात की हेमा केसी को कांस्य पदक मिला। एलिजाबेथ ने क्वालीफिकेशन दौर में 1161 का स्कोर किया था। एयर इंडिया के अन्नुराज सिंह और दीपक शर्मा ने दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। ओएनजीसी की श्वेता सिंह और अमनप्रीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News