ENG vs NZ : डेरिल मिशेल के Six से महिला के हाथ में पकड़ा ग्लास टूटा, बाद में मांगी Sorry
punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 09:29 PM (IST)

खेल डैस्क : न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल ने नॉटिंघम के मैदान पर इंगलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में एक बार फिर से शानदार शतक लगाया। मिशेल ने अपनी पारी के दौरान कई आकर्षक शॉट लगाए। लेकिन 56वें ओवर में लगाई गई उनकी एक बड़ी हिट सबसे ज्यादा चर्चा बटोरकर ले गई। उक्त ओवर में मिशेल ने सीधा छक्का लगाया था जोकि दर्शक दीर्घा में बैठी एक महिला के बीयर ग्लास से जा टकराया। ग्लास के टुकड़े-टुकड़े हो गए। कमेंटेटर बोला- यह तो बीयर के ग्लास में घुस गया। देखें शॉट-
What a shot from Daryl Mitchell - hopefully he'll get the guy another pint...#ENGvsNZ pic.twitter.com/uDm7cu3RrN
— Ian McDougall (@IanMcDougall1) June 10, 2022
वीडियो का एक आकर्षक पहलू इंंगलैंड सीमर मैथ्यू पॉट्स द्वारा बाउंड्री रोप पर खड़ा होकर अपने साथियों को घटना बाबत बताना भी रहा। वह हाथों से एक गिलास में गेंद लगने और टूटने का ईशारा करते नजर आए। इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज फिल टफनेल ने कमेंट्री बॉक्स में इसपर चुटकी लेते हुए कहा- चलो जैक, उसे चुप कराओ। इससे लोगों को स्टैंड में बीयर पीने की कीमत चुकानी पड़ रही है।
Susan - the lady earlier who Daryl Mitchell’s pint hit - has been given a replacement by the Kiwi team ??????#ENGvNZ pic.twitter.com/53ig2R5cML
— England’s Barmy Army (@TheBarmyArmy) June 10, 2022
इंग्लैंड की बार्मी आर्मी समर्थकों के जब ट्विटर फीड में महिला की बीयर नई लाने की मांग की तो कीवी टीम की ओर से इसे मुहैया करवाया गया। ब्रेक दौरान मिशेल उक्त महिला के पास गए और उसका ग्लास तोडऩे के लिए माफी मांगी। ब्लैककैप्स ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Sorry Susan!#ENGvNZ https://t.co/tqzhuh6SO6 pic.twitter.com/yajycEupL2
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) June 10, 2022