RCB vs SRH, IPL 2026 : किस टीम का पलड़ा भारी, क्या कहता है रिकॉर्ड, जानें टीम से लेकर व्यक्तिगत आंकड़े
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 06:02 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 2026 संस्करण शनिवार 28 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। रजत पाटीदार जिन्होंने कप्तान के तौर पर अपने पहले ही साल में RCB को उसका पहला IPL खिताब दिलाया था, बेंगलुरु की इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी करेंगे। वहीं SRH इस सीजन का पहला मैच ईशान किशन की कप्तानी में खेलेगी क्योंकि पैट कमिंस फिटनेस समस्याओं के कारण अभी मौजूद नहीं हैं।
RCB vs SRH हेड टू हेड
कुल मैच : 26
बेंगलुरु : 11 जीत
हैदराबाद : 14 जीत
कोई नतीजा नहीं : एक
RCB vs SRH मैचों में रिकॉर्ड धारक
सबसे ज्यादा स्कोर: 287/3, 20 ओवर में, सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में, 15 अप्रैल 2024 को।
सबसे कम कुल स्कोर: 68/10, 16.1 ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में, 23 अप्रैल 2022 को।
सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज से): हैदराबाद ने 2019 में RCB को अपने होम ग्राउंड में 118 रनों से हराया
सबसे बड़ी जीत (विकेटों के लिहाज़ से) : हैदराबाद ने RCB को 9 विकेटों से हराया (69 रनों का लक्ष्य), मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में, 23 अप्रैल 2022 को।
सबसे ज्यादा रन: 805 रन, विराट कोहली द्वारा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए।
सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर : जॉनी बेयरस्टो द्वारा 56 गेंदों में 114 रन, SRH के लिए।
सबसे ज्यादा छक्के : 13 मैचों में 33 छक्के डेविड वॉर्नर द्वारा, SRH के लिए।
सबसे ज्यादा 50+ स्कोर : डेविड वॉर्नर SRH के लिए 13 मैचों में 9 बार 50+ का स्कोर बनाया (1 शतक, 8 अर्धशतक)।
सबसे ज्यादा विकेट: भुवनेश्वर कुमार ने 19 मैचों में हैदराबाद के लिए 18 विकेट लिए।
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी : 5/18 रन देकर, वानिंदु हसरंगा ने RCB के लिए, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा किया।
सबसे ज्यादा मैच: विराट कोहली ने 24 मैच RCB के लिए खेले।

