LSG vs RCB, IPL 2026 : बारिश के कारण रूका खेल

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 07:09 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 50वां मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श (76) के अर्धशतक की बदौलत बिना विकेट गंवाए 9 ओवर में 95 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण फिलहाल खेल को रोक दिया गया है। 

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहां चिन्नास्वामी जितना शोर नहीं है, लेकिन फिर भी काफी शोर है। पिच अच्छी लग रही है और हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने की कोशिश करेंगे। यह ब्रेक अच्छा रहा; सब अच्छा कर रहे हैं और हमने काफ़ी कड़ी प्रैक्टिस की है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।'

LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के बाद कहा, 'हमारी टीम में कुछ बदलाव हैं। कुछ चोटें हैं - इंग्लिस और मोहसिन खान बाहर हैं। बस एक ही बात है कि स्पष्टता के साथ आगे बढ़ना है। हम जानते हैं कि हम एक टॉप टीम हैं, लेकिन मुख्य बात स्पष्टता है। हमारे बैटिंग ऑर्डर में कुछ बदलाव हैं। एक स्थिर माहौल होना जरूरी है, लेकिन कभी-कभी हमें बदलाव करने पड़ते हैं। यह 180-190 रन वाली विकेट लग रही है, जो बाकी मैचों की विकेटों से बेहतर है।'

प्लेइंग XI 

लखनऊ सुपर जायंट्स : जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : मिशेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News