ENG vs SL : इंग्लैंड के फैन ने पकड़ा वन-हैंडेड ब्लाइंडर, कोच कॉलिंगवुड भी हो गए खुश

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2024 - 07:55 PM (IST)

खेल डैस्क : ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खुद को मजबूत स्थिति में खड़ा कर लिया है। चोट के कारण सीरीज में बेन स्टोक्स नहीं खेल रहे हैं। इसलिए ओली पोप कप्तानी कर रहे हैं। इंग्लैंड ने श्रीलंका को पहली पारी में 238 रन पर सिमेटकर जेमी स्मिथ के शतक के कारण 358 रन बनाए और 122 रन की बढ़त ले ली है। 

 

बहरहाल, मैच के दौरान इंग्लैंड का एक फैन अपने वन-हैंडेड ब्लाइंडर के लिए चर्चा में आ गया। यह घटना तब घटी जब मार्क वुड ने एक छक्का लगाया। गेंद जैसे ही रस्सियों के ऊपर से होकर स्टैंड में गई, एक प्रशंसक ने अपने दाहिने हाथ से कैच ले लिया। बड़ी बात यह रही कि उसने अपने दूसरे हाथ में एक बियर का कप पकड़ा था जिसे उसने गिरने से बचा लिया और कैच भी सुरक्षित रखा। फैंस की उक्त कैच देखकर प्रशंसकों के अलावा इंग्लैंड के कोच पॉल कोलिंगवुड की सबसे तेज प्रक्रिया आई। उन्हें टीवी पर बेहद खुश होते देखा गया। देखें वीडियो-

 


बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में इंग्लैंड का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वह 36.54 प्रतिशत के साथ डब्ल्यूटीसी रैकिंग में 7वें स्थान पर है। इंग्लैंड ने 13 टेस्ट खेले हैं जिनमें 6 जीते, 6 हारे और 1 ड्रा रहा है। उनकी धीमी ओवर गति के कारण 14 अंक भी काटे गए हैं जिससे उनका प्रतिशत खराब हो गया। अगर इंग्लैंड को 2025 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है तो उन्हें 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का सफाया करना होगा। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड : डेनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, शोएब बशीर
श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, मिलन प्रियनाथ रथनायके
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News