वीडियो : विश्व कप में जब इंगलैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने लगाए एक पारी में 17 छक्के

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2020 - 12:40 PM (IST)

नई दिल्ली : इंगलैंड के वनडे कप्तान इयोन मोर्गन ने आज ही के दिन एक साल पहले वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया था। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई इस पारी के दौरान मोर्गन ने 148 रनों की अपनी पारी में सिर्फ 71 गेंदें खेली। खास बात यह रही कि उन्होंने चार चौके और 17 गगनचुंबी छक्के लगाए। देखें वीडियो-

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

17 इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्तान
16 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया
16 एबी डिविलयर्स बनाम वैस्टइंडीज
16 क्रिस गेल बनाम जिम्बाब्वे 
15 शेन वॉटसन बनाम बांगलादेश

विश्व कप का चौथा सबसे तेज शतक

Eoin Morgan Hit 17 six against AFG in cricket world cup match

50 केविन ओ’ब्रायन बनाम इंगलैंड, बेंगलुरु 2011
51 ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, एससीजी 2015
52 एबी डिविलियर्स बनाम वैस्टइंडीज, एससीजी 2015
57 इयोन मॉर्गन बनाम अफगानिस्तान मैनचेस्टर 2019
66 मैथ्यू हेडन बनाम साऊथ अफ्रीका, सेंट किट्स 2007
67 जे डेविसन बनाम वैस्टइंडीज, सेंचुरियन 2003

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के

Sports

351 शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान
331 क्रिस गेल, वैस्टइंडीज
270 सनथ जयसूर्या, श्रीलंका
244 रोहित शर्मा, भारत
229 महेंद्र सिंह धोनी, भारत
211 इयोन मोर्गन, इंगलैंड

सबसे पहले सात हजार रन बनाए

इयोन इंगलैंड टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में सात हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। मूलत: आयरलैंंड के मोर्गन आयरलैंड की ओर से क्रिकेट विश्व कप भी खेल चुके हैं। इसके बाद वह इंगलैंड की टीम में आए और अपने प्रदर्शन के दम पर कप्तान भी बन गए। मोर्गन के करियर का यह 13वां शतक था। इंगलैंड की ओर से वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में भी वह पहले नंबर पर आ चुके हैं।

मोर्गन का क्रिकेट रिकॉर्ड

Eoin Morgan Hit 17 six against AFG in cricket world cup match

16 टेस्ट, 700 रन
233 वनडे, 7348 रन
102 फस्र्ट क्लास, 5042 रन
364 लिस्ट ए, 11,301 रन


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News