इंग्लैंड की नई टेस्ट टीम का ऐलान, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से क्राउली और पोप को बाहर

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 05:35 PM (IST)

लंदन : एशेज श्रृंखला में हार के मद्देनजर आत्ममंथन के दौर के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहली बार विदेशी राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया है और नयी टेस्ट टीम चुनी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ को चयनकर्ता बनाया गया है जो 2018 के बाद से छह इंग्लिश काउंटी टीमों के लिये खेल चुके हैं और डरहम के क्रिकेट निदेशक भी रहे हैं जहां उन्होंने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के साथ काम किया है। 

इंग्लैंड के पास ब्रेंडन मैकुलम जैसा विदेशी मुख्य कोच है। नॉर्थ अब ल्यूक राइट की जगह लेंगे जो तीन साल इस पद पर रहे। एशेज श्रृंखला में मिली 1-4 से हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ चार जून से शुरू हो रही श्रृंखला के लिए सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली और तीसरे नंबर के बल्लेबाज ओली पोप को टीम में जगह नहीं मिली है। जोफ्रा आर्चर टी20 व्यस्तताओं के कारण उपलब्ध नहीं हैं जबकि ब्रायडन कार्स और मार्क वुड चोटिल है। 

पहले टेस्ट के लिए टीम : 

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, गुस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रियू, ओली रॉबिनसन, जो रूट, जैमी स्मिथ, जोश टंग। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News