दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मिलने के बाद डेविड वॉर्नर बोले- ऋषभ पंत की कमी खलेगी

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2023 - 12:51 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद स्टार ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने ऋषभ पंत को एक शानदार कप्तान करार देते हुए कहा कि टीम विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत को मिस करेगी। जेएसडब्ल्यू-जीएमआर के सह-स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए डेविड वार्नर को कप्तान घोषित किया। 

वॉर्नर ने ऋषभ पंत के पिछले साल खतरनाक कार दुर्घटना में चोटिल होने और आईपीएल से बाहर होने के बाद कप्तान की का भार संभाला। पंत वर्तमान में रिहैब और रिकवरी से गुजर रहे हैं। इस बीच ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। फ्रेंचाइजी ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक के रूप में भी घोषित किया। गांगुली इससे पहले भी 2019 सीजन के दौरान मेंटर की भूमिका में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े रहे हैं। 

अपनी नई भूमिका पर बोलते हुए डेविड वार्नर ने टीम द्वारा एक बयान में कहा, 'ऋषभ दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक शानदार कप्तान रहे हैं, और हम सभी को उनकी कमी खलेगी। मैं विश्वास और भरोसे के लिए प्रबंधन को धन्यवाद देना चाहता हूं।' उन्होंने हमेशा मुझमें भरोसा दिखाया है। यह फ्रेंचाइजी हमेशा मेरे लिए घर रही है और मैं खिलाड़ियों के इस तरह के सर्वोच्च प्रतिभाशाली समूह का नेतृत्व करने के लिए उत्साहित हूं। मैं उन सभी से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता!' 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News