MI vs RR मैच में पांव छूने के लिए मैदान में घुसा फैन, डर गए रोहित शर्मा, वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 12:03 AM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षा संबंधी डर पैदा हो गया। एक बार फिर से सुरक्षा प्रबंधों को धत्ता बताकर प्रशंसक मैदान पर घुस गया और मुंबई के रोहित शर्मा और ईशान किशन को गले लगा लिया। प्रशंसक सीधे रोहित के पास गया जिसे देखकर वह चौंक गए। मुंबई के पूर्व कप्तान जोकि पहली स्लिप पर फील्डिंग कर रहे थे, ने पहले फैन से दूरी बनाने की कोशिश की लेकिन बाद में उन्हें गले लगाकर मैदान से बाहर जाने के लिए बोल दिया। फैन ने इसके बाद विकेटकीपर ईशान किशन को भी गले लगाया और मैदान से बाहर चला गया। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सुरक्षा कर्मी मैदान में घुसे और फैन को बाहर ले गए।

 


बहरहाल, रोहित के लिए यह मुकाबला अच्छा नहीं गया। वह वानखेड़े स्टेडियम में 17वीं बार डक पर आऊट हो गए। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद मुंबई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। होम ग्राऊंड में दर्शक मुंबई से बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे लेकिन रोहित पहले ही ओवरों में दर्शकों का निराश कर गए जब ट्रेंट बोल्ट की एक गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर राजस्थान के विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में समा गई। रोहित का यह आईपीएल में 5वां गोल्डन डक स्कोर था। 

 

मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस को अपने घरेलू वानखेड़े के मैदान पर ही हार झेलनी पड़ी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई ने पहले खेलते हुए महज 125 रन ही बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 39 गेंदों पर 54 रन बनाकर अपनी टीम को 15.3 ओवर में ही जीत दिला दी। राजस्थान के लिए यह सीजन की तीसरी जीत थी और वह इसी के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर आ गई है। मुंबई आखिरी स्थान पर कायम है।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News