FIFA 2022 : स्पेन विश्व कप से बाहर, पेनल्टी शूटआऊट में मोरक्को ने 3-0 से हराया

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2022 - 11:27 PM (IST)

खेल डैस्क : अल रियान के एजुकेशन सिटी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मोरक्को ने स्पेन को पेनल्टी शूटआऊट में बाहर का रास्ता दिखा दिया है। फीफा विश्व कप के 16वें राउंड के मैच में अतिरिक्त समय भी स्कोर जब 0-0 रहा था तब दोनों टीमें पेनल्टी के लिए गई थीं। लेकिन पेनल्टी ने मोरक्को ने 3-0 से बढ़त हासिल कर जीत हासिल कर ली। मोरक्को इसी के साथ 12 साल बाद क्वार्टर फाइनल में जाने वाली पहली अफ्रीकन टीम बन गई है। इससे पहले 2010 में घाना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। 

पेनल्टी की शुरूआत मोरक्को के अब्देलहामिद साबिरी ने की जिन्होंने अपना पहला प्रयास सफल किया। जवाब में स्पेन के पाब्लो साराबीया विफल हो गए। इसके बाद मोरक्को के हाकिम ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। स्पेन की ओर से दूसरी पेनल्टी लेने वाले कार्लोस सोलर विफल हो गए। मोरक्को के बदर तीसरी पेनल्टी चूके तो स्पेन के खिलाडिय़ों के सांस में सांस आई। लेकिन स्पेन के सार्जियो द्वारा पेनल्टी मिस  करने पर एक बार फिर से मोरक्को के पास मौका बन गया। अंत में मोरक्को के अचरफ हकीमी ने गोल कर अपनी टीम को 3-0 को अजेय बढ़त दिला दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News