सचिन तेंदुलकर ने पहला शतक जड़ने में लगा दिए 5 साल, फिर कर डाली शतकों की बरसात

punjabkesari.in Wednesday, Oct 24, 2018 - 02:24 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्कः कहते हैं मैदान पर हर खिलाड़ी का अपना एक दिन होता है और उस दिन वो शानदार खेल दिखा जाता है। हर खिलाड़ी चाहता है कि जिस दिन वो मैदान पर उतरे वो उसी दिन ऐसा कमाल कर कि लोग उसे याद रखें। लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी हुए जिन्होंने वनडे क्रिकेट में डेब्यू तो समय से किया लेकिन उन्हें अपना पहला शतक जड़ने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। इन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर को अपना पहला वनडे शतक लगाने में 5 साल लग गए। 

सचिन तेंदुलकर का पहला शतक

सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू 18 नबंवर 1989 में किया था। सचिन ने अपना पहला शतक ऑस्ट्रलिया के खिलाफ बनाया था, जो 1994 में आया था। 9 सितंबर 1994 को सिंगर वर्ल्ड सीरीज का का तीसरा मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलंबो में खेला गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया। भारत की तरफ से मनोज प्रभाकर और सचिन तेंदुलकर ओपनिंग करने आए। प्रभाकर तो 20 रन बनाकर चलते बने मगर सचिन अपने 79वें मैच में इतिहास रचने मैदान में उतरे थे। एक तरफ भारत के विकेट गिरते जा रहे थे उधर सचिन क्रीज पर डटे थे। सचिन ने इस पारी में 110 रन बनाए और यह उनका पहला वनडे शतक था। तेंदुलकर की इस पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 246 रन बनाए। भारत ने यह मैच 31 रनों से जीता था।

sachin tendulkar photo, sachin tendulkar images, sachin photos, सचिन फोटो

सचिन तेंदुलकर ने कर डाली शतकों की बरसात 

पहला शतक निकलने के बाद सचिन के बल्ले से जो आग निकली उससे हर कोई वाकिफ है। सचिन तेंदुलकर ने इसके बाद कभी मुड़कर नहीं देखा और अपने वनडे करियर में 49 अंतरराष्ट्रीय शतक बना डाले। इसी के साथ सचिन वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके आस-पास कोई विदेशी बल्लेबाज नहीं टिका। हालांकि हमवतन विराट कोहली 43 शतकों के साथ जरूर उनके इस रिकाॅर्ड के पीछे हैं। 

सचिन तेंदुलकर का वनडे रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल लंबे करियर में 463 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए। उन्होंने 2013 को क्रिकेट से संन्यास लिया। इस दौरान उनके बल्ले से 49 शतक और 96 अर्धशतक निकले। वनडे में उनका उच्चत्तम स्कोर नाबाद 200 रन है। वहीं टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो 200 मैचों में सचिन ने 53.78 की एवरेज से 15921 रन बनाए। इसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सचिन ने अपने करियर में सिर्फ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए थे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Related News