दक्षिण अफ्रीका के ऑलराऊंडर जैक कैलिस की शादी से पहले लगी भयानक आग

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 07:43 PM (IST)

जालन्धर : दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराऊंडर में से एक जैक कैलिस ने आखिरकार गर्लफ्रैंड चार्लीज एन्जिल्स के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी के बारे में क्रिकेट फैंस को तब पता चला जब मशहूर वैडिंग प्लानर निक निकोलाऊ ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर नए कपल की फोटो डाली। निक ने फोटो के साथ ही एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- मेरी आपसे यही कामना है कि आप हमेशा आग जलाते रहें। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर कैलिस की शादी तय थी वहां प्रोग्राम से पहले आग लग गई थी। आग इतनी भयानक थी कि एक समय शादी पोस्टपोन तक होने की चर्चा शुरू हो गई थी। लेकिन बचाव कार्य तेज होने के कारण कार्यक्रम तय समय पर ही हुआ।

First Weeding photo of jacques kallis

जैक कैलिस ने भी पोस्ट की तस्वीर

First Weeding photo of jacques kallis
जैक कैलिस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर नई दुल्हन चार्लीज के साथ एक फोटो पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है- हनीमून हम आ रहे हैं। उक्त तस्वीर में कैलिस चार्लीज के साथ प्लेयर में बैठे नजर आ रहे हैं।


चार्लीज ने भी शेयर की फोटो

First Weeding photo of jacques kallis

उधर, शादी के बाद चार्लीज ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर कैलिस के साथ वैडिंग फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि ... अब से ऑफिशियिल मिस्टर एंड मिसेज कैलिस। हम अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने से पहले बहुत उत्साहित है। इसकी शुरुआत आग के साथ हुई है। अब हमें बस अपनी शादी में आग बनाए रखने की जरूरत है। हम सभी फोन कॉल और प्राप्त संदेशों के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। वैसे भी कई बार धन्यवाद करने के लिए शब्द कम हो जाते हैं। लेकिन फिर भी हम कोशिश कर रहे हैं कि प्रत्येक संदेश का जवाब दे सकें।

देखें कैलिस के साथ चार्लीज की फोटोज-

First Weeding photo of jacques kallis

First Weeding photo of jacques kallis

 

First Weeding photo of jacques kallis

 

First Weeding photo of jacques kallis

 

First Weeding photo of jacques kallis


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News