फुटबॉल: गूगल ने महिला फुटबॉल विश्व कप को समर्पित किया गूगल डूडल

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 02:16 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: फ्रांस के पेरिस में शुक्रवार से शुरू हो रहे महिला फुटबॉल विश्वकप के मौके पर गूगल ने खास डूडल बनाया है। डूडल में विश्वकप में भाग ले रही सभी टीमों की जर्सी के रंग दिखाए गए हैं। डूडल में एक खिलाड़ी फुटबॉल को ‘किक' मारते हुए दिखाई दे रही है जबकि एक अन्य खिलाड़ी अपने दोनों हाथों से गेंद को रोकने का प्रयास करते हुए नज़र आ रही है।    

PunjabKesari    

इस खास मौके पर डूडल में काफी सारे रंगो का भी इस्तेमाल किया गया है जो इसे और मनमोहक बना रहा है। इसके अलावा डूडल में कई देशों की संस्कृति दिखाने की कोशिश भी की गई है और इसमें हर देश की जर्सी भी शामिल है जो इसे अधिक सुंदर बना रही है। यह आठवां महिला फुटबॉल विश्वकप हैं जिसका आयोजन फ्रांस पहली बार कर रहा है। टूर्नामेंट में पहला मुकाबला मेज़बान देश फ्रांस और दक्षिण कोरिया की मजबूत टीमों के बीच होगा। यह टूर्नामेंट 7 जून से लेकर 7 जुलाई तक चलेगा जिसमें 24 टीमें खिताब को जीतने के लिए भाग लेंगी। उल्लेखनीय है कि गूगल कई बार खास मौकों पर ऐसे डूडल बनाता है। गत माह 30 मई से शुरू हुए आईसीसी वनडे विश्वकप के लिए भी गूगल ने अपना विशेष डूडल बनाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News