FIFA फुटबॉल विश्व कप चैम्पियन अर्जेंटीना हुई मालामाल, मिले इतने करोड़ डॉलर

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 08:34 AM (IST)

दोहा : विश्व कप चैम्पियन टीम को 4 करोड़ 20 लाख डॉलर (भारतीय करंसी में 359 करोड़ रुपए) अपने फुटबॉल महासंघ से मिलेंगे। वहीं फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फाइनल में हारने वाली टीम को 3 करोड़ डॉलर दिए जाएंगे। फ्रांस ने 2018 में विश्व कप जीता था तब ईनामी राशि 3 करोड़ 80 लाख डॉलर थी। सारी रकम खिलाडिय़ों को नहीं मिलती लेकिन अधिकांश हिस्सा उन्हें मिलता है। 

 

फ्रांस के खेल दैनिक ला एकिप के अनुसार फ्रांस के जीतने पर काइलियान एमबाप्पे जैसे स्टार खिलाड़ी को 586000 डॉलर बोनस मिलेगा। तीसरे स्थान की टीम क्रोएशिया को दो करोड़ 70 लाख डॉलर मिले जबकि चौथे स्थान पर रही मोरक्को को ढाई करोड़ डॉलर दिए गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News