पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का 77 साल की उम्र में निधन हुआ

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 03:38 PM (IST)

नई दिल्ली: पूर्व हाॅकी खिलाड़ी बलबीर सिंह खुल्लर का निधन हो गया है। हाकी इंडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। बलबीर 77 साल के थे और 1968 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हाॅकी इंडिया ने ट्वीट किया, ‘हमें अपने पूर्व हाकी खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक पदक विजेता टीम के सदस्य रहे बलबीर सिंह खुल्लर की मौत का दुख है।' उन्होंने कहा, ‘हम उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। इस दुख के समय में हाकी इंडिया की ओर से हमारी प्रार्थनाएं बलबीर सिंह खुल्लर और उनके मित्रों के साथ हैं।' 

पंजाब के जालंधर जिले के संसारपुर में जन्में बलबीर ने 1963 में फ्रांस के लियोन में भारत की ओर से पदार्पण किया। उन्होंने भारतीय टीम में इनसाइड फारवर्ड के रूप में प्रतिष्ठा हासिल की और बेल्जियम, इंग्लैंड, नीदरलैंड और पश्चिम जर्मनी जैसे देशों का दौरा किया। बलबीर 1966 में बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण और 1968 में मैक्सिको में हुए ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News