मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज का दिल का दौरा पड़ने से निधन

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 02:45 PM (IST)

मुंबई : मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज और 2006-07 रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे राजेश वर्मा का यहां रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वर्मा 40 वर्ष के थे। मुंबई के उनके पूर्व साथी खिलाड़ी भाविन ठक्कर ने उनके निधन की पुष्टि की। 

अपने कैरियर में सात ही प्रथम श्रेणी मैच खेल सके वर्मा 2006-07 में मुंबई की रणजी ट्रॉफी चैम्पियन टीम के अहम सदस्य थे। उन्होंने 2002-03 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया और पंजाब के खिलाफ 2008 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में आखिरी मैच खेला था। उन्होंने सात मैचों में 23 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने 11 ‘लिस्ट ए' मैच खेलकर 20 विकेट चटकाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News