IPL 2024 : मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 11:51 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल 2024 का 57वां मैच खत्म होने के साथ ही सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम सामने आ गई। हैदारबाद के जीतते ही मुंबई इंडियंस सीजन में एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बन गई। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए टीम में बड़े बदलाव किए थे। रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई थी लेकिन टीम पहले 12 मैचों में सिर्फ 4 ही जीत पाई। अब मुंबई के 2 मुकाबले शेष बचे हैं इन्हें जीतकर वह इज्जत से विदा होना चाहेगी।

 

IPL 2024, Mumbai Indians, IPL Playoff, Hardik pandya, Rohit Sharma, आईपीएल 2024, मुंबई इंडियंस, आईपीएल प्लेऑफ़, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा


मुंबई इंडियंस के सीजन में मुकाबले
बनाम गुजरात : 6 रन से हारे
बनाम हैदराबाद : 31 रन से हारे
बनाम राजस्थान : 6 विकेट से हारे
बनाम दिल्ली : 29 रन से जीते
बनाम बेंगलुरु : 7 विकेट से जीते
बनाम चेन्नई : 20 रन से हारे
बनाम पंजाब : 9 रन से जीते
बनाम राजस्थान : 9 विकेट से हारे
बनाम दिल्ली : 10 रन से हारे
बनाम लखनऊ : 4 विकेट से हारे
बनाम कोलकाता : 24 रन से हारे
बनाम हैदराबाद : 7 विकेट से जीते

 

गेम खराब कर सकती है मुंबई
सीजन से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस अभी भी कोलकाता और लखनऊ की पार्टी खराब कर सकती है। कोलकाता को टॉप 2 में बने रहने के लिए आगामी मुकाबले जीतने जरूरी है। लेकिन लखनऊ के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जीतना जरूरी है। क्योंकि मुंबई बाहर हो चुकी है तो ऐसे में वह घायल शेर की तरह कोलकाता और लखनऊ पर टूट सकती है।

 

IPL 2024, Mumbai Indians, IPL Playoff, Hardik pandya, Rohit Sharma, आईपीएल 2024, मुंबई इंडियंस, आईपीएल प्लेऑफ़, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा

 

मुंबई के सामने एक समस्या भी
क्योंकि टी20 विश्व कप 2024 सामने हैं तो ऐसे में माना जा सकता है कि इसकी तैयारी के लिए मुंबई इंडियंस के बड़े स्टार जैसे रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह टीम से आखिरी दो मैचों से हट सकते हैं। बड़े नामों के हटने से मुंबई के लिए समस्या खड़ी हो सकती है। बुमराह इस समय पर्पल कैप होल्डर है। ऐसे में खिलाड़ी विश्व कप को देखकर क्या फैसले लेते हैं इस पर भी सबकी नजरें रहेंगी।

 

IPL 2024, Mumbai Indians, IPL Playoff, Hardik pandya, Rohit Sharma, आईपीएल 2024, मुंबई इंडियंस, आईपीएल प्लेऑफ़, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा

 

मुंबई के लिए सिर्फ बुमराह ही चमके
मुंबई 8 मैच गंवा चुकी है जिसके लिए सीधे तौर पर बल्लेबाजी को जिम्मेदार माना जा सकता है। मुंबई की ओर से गेंदबाजी की कमान संभाल रहे जसप्रीत बुमराह अभी भी 12 मैचों में 18 विकेट लेकर पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। बुमराह के अलावा मुंबई का अन्य कोई भी गेंदबाज टॉप 10 में भी नहीं पहुंचा है। 

 

बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने बनाए रन
मुंबई के बल्लेबाज सीजन में इतने खराब रहे कि अब तक टॉप 10 में एक भी बल्लेबाज नहीं है। तिलक वर्मा 12वें स्थान पर चल रहे हैं जोकि 12 मैचों में 384 रन बना चुके हैं। मुंबई के लिए रोहित शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या बड़े स्कोर नहीं बना पाए हैं इसका खामियाजा मुंबई को प्लेऑफ की रेस से बाहर होकर भुगतना पड़ रहा है।

IPL 2024, Mumbai Indians, IPL Playoff, Hardik pandya, Rohit Sharma, आईपीएल 2024, मुंबई इंडियंस, आईपीएल प्लेऑफ़, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा

 

अंक तालिका की ताजा स्थिति
हैदराबाद ने लखनऊ को हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। उनके अब 12 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हो गए हैं। उनके आगामी मुकाबले गुजरात और पंजाब के खिलाफ हैं। इनमें एक के खिलाफ जीत हासिल कर भी वह प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं। वहीं, लखनऊ की हार ने उनके सामने समस्याएं खड़ी कर दी हैं। अब उनके आगामी मुकाबले दिल्ली और मुंबई के खिलाफ हैं जिन्हें वह हर हाल में जीतना चाहेगी। हालांकि इस दौरान उन्हें दिल्ली और चेन्नई के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। लखनऊ अब अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News