फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम टूर — कितना सफल हो रहा है शतरंज का नया फॉर्मेट ? क्या है अलग

punjabkesari.in Sunday, Jul 20, 2025 - 06:18 PM (IST)

फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम टूर — कितना सफल हो रहा है शतरंज का नया फॉर्मेट ? क्या है अलग 

लास वेगास , सयुंक्त राज्य अमेरिका ( निकलेश जैन ) फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम टूर 2025 का चौथा चरण इस समय चल रहा है। यह पहली बार है जब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 16 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और एक महिला ग्रैंडमास्टर को भी आमंत्रित किया गया है, दो बार की विश्व महिला ब्लिट्ज चैंपियन कज़ाकिस्तान की बिबिसारा असाउबायेवा इस टूर्नामेंट में डेब्यू किया हैं।

प्रतियोगिता में दुनिया के शीर्ष पांच खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता में भारत से आर प्रज्ञानंदा, विदित गुजराती और अर्जुन एरिगैसी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। अमेरिका से हिकारू नाकामुरा, फबियानो करूआना, वेस्ली सो, लेवोन अरोनियन, लीनियर डोमिंगेज़, हांस नीमन, रे रॉबसन और सैमुएल सेवियन भाग ले रहे हैं। नॉर्वे से विश्व नंबर एक मैग्नस कार्लसन, जर्मनी से विंसेंट कीमर, उज़्बेकिस्तान से नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव और जावोखिर सिंदारोव, कज़ाकिस्तान से जीएम बिबिसारा असाउबायेवा टूर्नामेंट में शामिल हैं।

प्रतियोगिता प्रारूप:
खिलाड़ियों को दो ग्रुप (व्हाइट और ब्लैक) में विभाजित किया गया है, प्रत्येक में 8-8 खिलाड़ी। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष चार खिलाड़ी अपर ब्रैकेट क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगे, जबकि निचले चार खिलाड़ी लोअर ब्रैकेट क्वार्टरफाइनल में खेलेंगे।

गुकेश नें लिया था नाम वापस - विश्व शतरंज चैम्पियन डी गुकेश नें पिछले दिनो इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था ,गुकेश नें क्लासिकल शतरंज में फिलहाल अपना पूरा ध्यान लगाने न निर्णय लिया है 

फ्रीस्टाइल शतरंज जिसे फिशर रैंडम भी कहा जाता है, शतरंज का एक आधुनिक रूप है जिसमें खेल की शुरुआत से ही पीछे की पंक्ति (हाथी, घोड़े, ऊंट, राजा और रानी ) की स्थिति को यादृच्छिक (रैंडम) तरीके से रखा जाता है — कुल 960 संभावित शुरुआत हो सकती हैं।

इसमें पारंपरिक ओपनिंग थ्योरी का महत्व कम हो जाता है और खिलाड़ियों की तत्काल सोच, क्रिएटिविटी और एडजस्ट करने की क्षमता ज्यादा मायने रखती है। यह प्रारूप शतरंज को और अधिक रोमांचक, अप्रत्याशित और दर्शकों के लिए आकर्षक बनाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News