गगनजीत भुल्लर IGPL टूर्नामेंट के चैंपियन बने

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 06:05 PM (IST)

चंडीगढ़ : एशियाई टूर पर 11 खिताब के साथ सबसे सफल भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर (Gaganjeet Bhullar) ने अपने अनुभव और कोर्स (गोल्फ मैदान) के कुशल इस्तेमाल से दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर IGPL आमंत्रण टूर्नामेंट के पहले आयोजन के चैंपियन बने। 

IGPL के इस आइकन खिलाड़ी ने 70-71-70 के शानदार दौर के साथ कुल पांच अंडर का कार्ड खेल एम धर्मा को दो शॉट से पछाड़ा। भुल्लर को 1.5 करोड़ रुपए के पुरस्कार पूल से 22.50 लाख रुपए का चेक मिला। 

दूसरे स्थान पर रहे धर्मा ने 15 लाख रुपए जीते। संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे वीर गणपति, कार्तिक शर्मा और शौर्य बिनू को 8.7 लाख रुपए प्रत्येक मिले। धर्मा ने 70-75-68 का स्कोर किया। पदार्पण कर रहे बाएं हाथ के खिलाड़ी गणपति (72-72-70), कार्तिक शर्मा (73-73-68) बिनू (69-72-73) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News