जर्मनी ने भारतीय हॉकी टीम को ड्रॉ पर रोका

punjabkesari.in Wednesday, Mar 03, 2021 - 10:58 AM (IST)

क्रेफेल्ड (जर्मनी) : पहले मैच में 6.1 से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम को मंगलवार को जर्मनी ने 1.1 से ड्रॉ पर रोक दिया। कोरोना महामारी के बीच एक साल बाद भारतीय टीम ने प्रतिस्पर्धी हॉकी में वापसी करते हुए पहला मैच 6.1 से जीता था। 

मेजबान जर्मनी ने आज बेहतर वापसी करते हुए भारतीयों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारत के लिए जरमनप्रीत सिंह ने 14वें मिनट में गोल किया। जर्मनी के मार्टिन हानेर ने 29वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इसके बाद दोनों टीमों ने रक्षात्मक हॉकी का प्रदर्शन किया और कोई गोल नहीं हो सका। 

अब भारतीय टीम यूरोप दौरे के आखिरी चरण में बेल्जियम जाएगी जहां उसे 6 और 8 मार्च को ब्रिटेन से खेलना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News