धोनी के संन्यास पर गूगल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- आपका विकल्प तलाश रहे हैं

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 03:21 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को शाम 7.29 पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेस से संन्यास की घोषणा की। अब वह सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ही खेलते हुए दिखाई देंगे। धोनी के संन्यास के ऐलान के बाद हर कोई ट्वीट कर रहा है और इस पर अब गूगल इंडिया ने भी ट्वीट कर इस महान खिलाड़ी को लेकर कुछ कहा है। 

गूगल इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी को ट्वीट करते हुए लिखा, हम सर्च कर रहे हैं लेकिन कोई भी आपके जैसा नहीं है। गूगल द्वारा शेयर किया गया ये ट्वीट वायरल हो रहा है और महज कुछ घंटों में ही 8 हजार से ज्यादा लाइक्स और 2800 से ज्यादा रीट्वीट भी हो चुके हैं। वहीं गूगल की इस प्रतिक्रिया पर धोनी के फैंस लगातार कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

PunjabKesari

एक यूजर ने गूगल इंडिया को इसके लिए धन्यवाद दिया है। वहीं एक यूजर ने लिखा, मेरे जीवन में सबसे यादगार क्रिकेटर आप हैं सर। वहीं एक अन्य यूजर ने धोनी के नाम का अर्थ बताते हुए लिखा, डी - डेयरडेविल, एच - ईमानदारी, ओ - आरिजनल,  एन - कोई भी उसके जैसा नहीं, आई - अतुल्य। मैंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी रिटायरमेंट मुझेरुला देगी। हम आपको याद करेंगे महेंद्र सिंह धोनी। 

गौर हो कि बतौर कप्तान धोनी के नाम आईसीसी टूर्नामेंट की तीनों ट्राफियां जीतने का रिकाॅर्ड है। उन्होंने 24 सितम्बर 2007 को टी20 वर्ल्ड कप, 2 अप्रैल 2011 को क्रिकेट वर्ल्ड कप और 23 जून 2013 को चम्पियन ट्राॅफी जीतने वाले कप्तान बने थे। धोनी के नाम 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन, 350 वनडे में 10773 रन और 98 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1617 रन बनाए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Related News