37 की उम्र में दोबारा दूल्हा बनेंगे ग्रीम स्मिथ, गर्लफ्रैंड है बेहद HOT

punjabkesari.in Wednesday, Oct 31, 2018 - 07:27 PM (IST)

जालन्धर : टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ एक बार फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैैं। स्मिथ ने अपने ट्विटर हैंडलर पर अपनी गर्लफ्रैंडी रोमी लानफ्रांची के साथ सगाई की एक फोटो शेयर की है। उन्होंने साथ ही लिखा है कि आप सब द्वारा मैसेज भेजने के लिए शुक्रिया। मैं बता देना चाहता हूं कि पिछली रात यह हुआ। मैसेज में उन्होंने वैडिंग रिंग और हार्ट की इमोजी भी पोस्ट की है। 


37 साल के ग्रीम स्मिथ की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने आयरिश सिंगर मोर्गन डीन के साथ अगस्त 2011 में शादी की थी। 2012 में उनके घर बेटी कैंडेस क्रिस्टीन स्मिथ तो एक साल बाद ही बेटे कार्र्टर कैमोरीन स्मिथ ने जन्म लिया। लेकिन 2015 में अचानक दोनों के रिश्ते में गिरावट आ गई। उन्होंने आपसी रजामंदी से अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद से ही स्मिथ रोमी को डेट कर रहे थे। बता दें कि स्मिथ का रोमी के साथ रिलेशनशिप से एक बेटा भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Related News