GT vs RR, IPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 पर डालें नजर

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 11:22 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में का यह मुकाबला 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह डबल हेडर का दूसरा मैच होगा, जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस 7 बजे होगा। Gujarat Titans इस मैच में पिछली हार से उबरने उतरेगी, जबकि Rajasthan Royals पिछली जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। दोनों टीमों की नजर टूर्नामेंट में शुरुआती बढ़त बनाने पर होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कुल मुकाबले: 8
गुजरात जीता: 6
राजस्थान जीता: 2

 2022 के फाइनल में भी गुजरात ने राजस्थान को हराकर खिताब जीता था।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर

गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल टीम के बल्लेबाजी क्रम की सबसे अहम कड़ी हैं। वहीं जोस बटलर पावरप्ले में मैच का रुख बदल सकते हैं। गेंदबाजी में राशिद खान मिडिल ओवर्स में मैच का रुख तय कर सकते हैं। राजस्थान की बात करें तो यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं। जोफ्रा आर्चर नई गेंद से गुजरात के टॉप ऑर्डर को परेशान कर सकते हैं, जबकि रवींद्र जडेजा ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच पर असर डाल सकते हैं।

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद पर अच्छा बाउंस मिलता है, जिससे बल्लेबाज शॉट आसानी से खेल सकते हैं और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि यह नाइट मैच है, इसलिए ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

मौसम रिपोर्ट

मौसम को लेकर पहले थोड़ी चिंता थी, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 3 अप्रैल 2026 को गुजरात के कई जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया था। हालांकि मैच वाले दिन सुबह तक मौसम साफ होने की संभावना है। शाम के समय मौसम गर्म और सूखा रहने की उम्मीद है, जिससे पूरा मैच बिना किसी रुकावट के खेला जा सकता है।

गुजरात टाइटंस संभावित 11: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, स्पेंसर जॉनसन

राजस्थान रॉयल्स संभावित 11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News