GT vs SRH : जोस बटलर की री-एंट्री, बनाया गजब रिकॉर्ड, पीछे छूट गए सूर्यकुमार

punjabkesari.in Friday, May 02, 2025 - 09:02 PM (IST)

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 4000 रन का आंकड़ा छूना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने इसे रिकॉर्ड समय में हासिल कर इतिहास रच दिया। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने मात्र 2653 गेंदों में 4000 रन पूरे कर इस सूची में पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने 2658 गेंदों में यह मुकाम छुआ। अब इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बाजी मारी है गुजरात टाइटंस के जोस बटलर ने जिन्होंने 2677 गेंदों के साथ इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव 2714 गेंदों में 4000 रन पूरे कर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर बने हुए हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 2809 गेंदों के साथ 5वें स्थान पर हैं। 

 

जोस बटलर ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। बटलर ने 10 पारियों में 86 की औसत से 434 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 97* (54 गेंद, 11 चौके, 4 छक्के) की नाबाद पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ रही, जिसने गुजरात को 204 रन के लक्ष्य को हासिल कर तालिका में शीर्ष स्थान दिलाया। इस पारी में उन्होंने मिशेल स्टार्क के एक ओवर में लगातार 5 चौके जड़े। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी 50 रन (26 गेंद) बनाए। तीन अर्धशतक और एक शानदार विकेटकीपिंग प्रदर्शन, जिसमें दिल्ली के खिलाफ डाइविंग कैच शामिल है, ने उन्हें अहम खिलाड़ी बनाया।


दोनों टीमों की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News