भारत के गुकेश नें जीता सिटी ऑफ गेहोन शतरंज का खिताब
punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 06:51 PM (IST)

बार्सिलोना , स्पेन ( निकलेश जैन ) भारत के 16 वर्षीय ग्रांड मास्टर डी गुकेश नें स्पेन में सिटी ऑफ गेहोन टूर्नामेंट का खिताब एक राउंड बाकी रहते ही अपने नाम कर लिया है और इसके साथ ही गुकेश शतरंज के बेहद अहम पड़ाव माने जाने वाले 2700 अंको को छूने से सिर्फ 4 अंक पीछे रह गए है । 10 खिलाड़ियों के बीच चल रहे राउंड रॉबिन मुकाबलों में गुकेश नें कुल 8 राउंड में से ही सात मुक़ाबले जीतकर और एक ड्रॉ खेलते हुए खिताब अपने नाम कर लिया ,गुकेश नें प्रतियोगिता के सातवे राउंड में प्रतियोगिता के दूसरे वरीय परागुए के ग्रांड मास्टर डेलगाड़ो नेऊरिस को पराजित किया , सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए गुकेश नें बोगो इंडियन ओपनिंग में अपने सधे हुए मुक़ाबले में डेलगाड़ो को सिर्फ 35 चालों में हारा दिया और इसके बाद आठवे राउंड में स्पेन के इंटरनेशनल मास्टर फुएंटे टेजेडोर को मात देते हुए अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी ब्राज़ील के अलेक्ज़ेंडर फेयर से 1.5 अंक की बढ़त बना ली और इससे यह साफ हो गया की एक राउंड पहले ही उनका खिताब जीतना अब तय हो गया है ।
देखे गुकेश की जीत का विश्लेषण - हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से
CERRADO CIUDAD DE GIJON XIV | |||||
Gijon, 2022-07-03 - 2022-07-08 | |||||
Standings | |||||
Pos. | Ran. | Tit. | Name | Fed. | Pts. |
1 | 8 | GM | Gukesh D | IND | 8.0 |
2 | 4 | GM | Fier, Alexandr | BRA | 6.5 |
3 | 10 | IM | Gines Esteo, Pedro Antonio | ESP | 6.0 |
4 | 2 | GM | Martinez Duany, Lelys Stanley | CUB | 6.0 |
5 | 9 | GM | Delgado Ramirez, Neuris | PAR | 5.5 |
6 | 3 | IM | Garrido Outon, Alex | ESP | 4.0 |
7 | 5 | WIM | Forgas Moreno, Yaniela | CUB | 3.5 |
8 | 7 | FM | Alvarez Fernandez, Enrique | ESP | 3.0 |
9 | 6 | IM | Panelo, Marcelo | ARG | 1.5 |
10 | 1 | IM | Tejedor Fuente, Enrique | ESP | 1.0 |