पहली FIH Hockey 5 में Gurinder Singh 9 सदस्यीय भारतीय टीम के कप्तान

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 06:56 PM (IST)

नई दिल्ली : डिफेंडर गुरिंदर सिंह अगले महीने स्विटजरलैंड के लुसाने में होने वाली पहली एफआईएच हॉकी 5 चैम्पियनशिप में भारत की नौ सदस्यीय पुरूष हॉकी टीम की कमान संभालेंगे। भारतीय पुरूष टीम मलेशिया, पाकिस्तान, पोलैंड और मेजबान स्विटजरलैंड से खेलेगी। टूूर्नामेंट 5 और 6 जून को खेला जाएगा। टोक्यो ओलिम्पिक की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रहे मिडफील्डर सुमित उपकप्तान होंगे।

टीम में ओलिम्पिक कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्यों के साथ एफआईएच जूनियर विश्व कप टीम के सदस्य भी हैं। इनमें गोलकीपर पवन, डिफेंडर संजय, मनदीप मोर और गुरिंदर सिंह शामिल हैं। मिडफील्डर सूमित और रविचंद्र सिंह के अलावा फॉरवर्ड दिलप्रीत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन और गुरसाहिबजीत सिंह को भी टीम में जगह दी गई है।

 

Gurinder Singh, Indian team, FIH Hockey, Hockey news in hindi, sports news, गुरिंदर सिंह, भारतीय टीम, एफआईएच हॉकी, हॉकी समाचार हिंदी में, खेल समाचार

 

पवन, संजय और रविचंद्र 2018 युवा ओलंपिक खेलों में रजत पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे। उस टूर्नामेंट में पहली बार हॉकी 5 प्रारूप आजमाया गया था। ये तीनों भुवनेश्वर में पिछले साल जूनियर विश्व कप टीम में भी थे। 

सुमित के अलावा दिलप्रीत सिंह ओलिम्पिक कांस्य पदक विजेता टीम में थे। भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि हीरो हॉकी 5 टूर्नामेंट खेल के अलग प्रारूप की नुमाइश का मौका है। इतने खूबसूरत देश में बेहतरीन टीमों के खिलाफ तेज रफ्तार हॉकी खेलने को लेकर हम काफी रोमांचित हैं। भारतीय टीम एक जून को बेंगलुरू से रवाना होगी।

टीम : पवन, संजय, मनदीप मोर, गुरिंदर सिंह (कप्तान), सुमित, रविचंद्र सिंह, दिलप्रीत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, गुरसाहिबजीत सिंह।
स्टैंडबाय : प्रशांत कुमार चौहान, बॉबी सिंह धामी, सुदीप चिरमाको।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News