Happy Birthday Dhoni : धोनी के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत ने दी शुभकामनाएं
punjabkesari.in Thursday, Jul 07, 2022 - 02:33 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। रांच में 7 जुलाई 1981 को जन्मे धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की। 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले धोनी ने भारत के लिए बतौर कप्तान सभी आईसीसी ट्रॉफियां जीती हैं। धोनी आईसीसी की सभी ट्रॉफियां जीतने वाले एक मात्र कप्तान भी हैं।
Happy birthday to the man whose understanding of the game and ways to tackle challenges is unmatched. Your ingrained confidence and attitude to lead from the front made us believe that #TeamIndia can win any game. Wishing you good health and happiness @msdhoni pic.twitter.com/lBDZsVu600
— Jay Shah (@JayShah) July 7, 2022
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने 'कैप्टन कूल' के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए कहा, 'उस शख्स को जन्मदिन की बधाई, जिसकी खेल की समझ और चुनौतियों से निपटने के तरीके बेजोड़ हैं। आपके आत्मविश्वास और सामने से नेतृत्व करने के रवैये ने हमें विश्वास दिलाया कि टीम इंडिया कोई भी मैच जीत सकती है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना करता हूँ।'
As we celebrate the legendary @msdhoni's birthday 🎂👏, let's revisit some of his explosive SIXES. 💪 💪 #TeamIndia
— BCCI (@BCCI) July 7, 2022
Watch 🎥 🔽https://t.co/TDn1692Gsk
An idol & an inspiration 👏 👏
— BCCI (@BCCI) July 7, 2022
Here's wishing @msdhoni - former #TeamIndia Captain & one of the finest to have ever graced the game - a very happy birthday. 🎂 👍 pic.twitter.com/uxfEoPU4P9
बीसीसीआई ने धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके धमाकेदार छक्के दिखाए गए हैं। इसी के साथ ही धोनी के जन्मदिन पर बीसीसीआई ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान यहां महेंद्र सिंह और खेल की शोभा बढ़ाने वाले बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Happy Birthday to my big brother. Thank you for being my biggest supporter and mentor in every phase of life, may god bless you and your family with good health always. Much love to you mahi bhai. Wishing you a great year ahead! @msdhoni #HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/3uABWFIlnO
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) July 6, 2022
धोनी के साथी और प्रिय मित्र सुरेश रैना ने धोनी के साथ पुरानी तस्वीरों के साथ एक वीडियो कोलाज साझा करके कैप्शन लिखा, 'मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जीवन के हर चरण में मेरे सबसे बड़े समर्थक और संरक्षक होने के लिए धन्यवाद, भगवान आपको और आपके परिवार को हमेशा स्वस्थ रखे। आपको ढेर सारा प्यार माही भाई। आने वाले वर्ष के लिए शुभकामनाएं!'
A leader like no other. Thanks for everything you have done for Indian cricket. 🇮🇳 You became more like an elder brother for me. Nothing but love and respect always.
— Virat Kohli (@imVkohli) July 7, 2022
Happy birthday skip 🎂@msdhoni pic.twitter.com/kIxdmrEuGP
विराट कोहली ने धोनी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ऐसा नेता जिसके जैसा कोई नहीं। आपने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ भी किया उसके लिए धन्यवाद। आप मेरे लिए बड़े भाई के समान हो गए। हमेशा प्यार और सम्मान के अलावा कुछ नहीं। हैप्पी बर्थडे कप्तान।
Very very happy birthday to you @msdhoni 🥳 My best wishes are always with you! Have the most wonderful year ahead. Love always 🤗 pic.twitter.com/95n92fqeNT
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 7, 2022
भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं। आने वाला साल सबसे शानदार हो।'
Happy birthday, @msdhoni 🤗 Wish you the very best for the coming year! Keep shining always. pic.twitter.com/SsfYsf3LUT
— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) July 7, 2022
भारत के टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने कहा, 'जन्मदिन मुबारक हो धोनी। आपको आने वाले वर्ष के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! हमेशा चमकते रहो।'
Dada taught us youngsters how to win and Dhoni made it into a habit. Two great leaders from different eras born just a day apart. Happy birthday to the men who shaped Indian cricket.@msdhoni @SGanguly99 pic.twitter.com/oD7o5VnJVK
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 6, 2022
मोहम्मद कैफ ने बतौर कप्तान धोनी की विरासत को याद करते हुए कहा, 'दादा (सौरव गांगुली) ने हम युवाओं को सिखाया कि कैसे जीतना है और धोनी ने इसे अपनी आदत बना लिया। अलग-अलग युगों के दो महान नेताओं का जन्म एक दिन के अंतराल में हुआ। भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
Till the time full stop doesn't come,a sentence isn't completed. Till the time Dhoni is at the crease,match isn't completed.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 7, 2022
Not all teams have the fortune to have a person like Dhoni, Happy B'day to a gem of a person & player,MS Dhoni. Om Helicopteraya Namaha #HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/qGFhpcP5so
वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'जब तक फुल स्टॉप नहीं आता, एक वाक्य पूरा नहीं होता। जब तक धोनी क्रीज पर हैं, मैच पूरा नहीं हुआ होता। सभी टीमों के पास धोनी जैसा व्यक्ति नहीं है। रत्न समान व्यक्ति और खिलाड़ी को जनम्दिन की शुभकामनाएं। ओम हेलीकाप्टर नम:।'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ‘थाला धोनी' को बधाई देते हुए कहा, 'आपकी अद्वितीय उपलब्धियों ने ग्रामीण पृष्ठभूमि के लाखों युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की आशा दी है। आपको हमारे अपने चेन्नई में फिर से खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार है।'
एमएस धोनी ने डेढ़ दशक के एकदिवसीय करियर में भारत के क्रिकेट प्रेमियों को असंख्य यादें दी हैं। उन्होंने 350 एकदिवसीय मैच खेले और अपने करियर में 50.58 की औसत से 10773 रन बनाए। उन्होंने भारत को 2011 विश्व कप खिताब और साथ ही 2013 चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जिताया, जो भारत की अब तक की दो सबसे बड़ी जीतों में गिना जाता है।
उन्होंने अपने 90 मैच के टेस्ट करियर में 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए, जिसके बाद उन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया। 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद, धोनी को फिर कभी भारत की जर्सी में नहीं देखा गया; हालांकि वह आईपीएल में चेन्नई का नेतृत्व करते रहे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक