जल्द पिता बनने वाले हैं हरभजन सिंह, पत्नी गीता बसरा ने दी जानकारी

punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 06:19 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के घर के बार फिर खुशियां आने वाली हैं। हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इसकी जानकारी हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करके इसकी जानकारी दी है।

PunjabKesari

गीता ने इस फोटो के साथ फैंस को यह भी बताया कि वह और हरभजन सिंह जुलाई के महीने में दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहें हैं। हरभजन सिंह और गीता की 5 साल की बेटी है जिसका नाम उन्होंने हिनाया रखा है। हिनाया का जन्म 2016 को लंदन में हुआ था।

PunjabKesari

हरभजन सिंह और गीता लंबे समय से एक-दूसरे से रिलेशनशिप में थे और 29 अक्तूबर 2015 को दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। हरभजन सिंह इस बार आईपीएल में कोलकाता नाईट राईडर्स टीम की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे। केकेआर की टीम ने उन्हें 2 करोड़ के बेस प्राईज में खरीदा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News