फोटोग्राफरों से भिड़ी हार्दिक की गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा, मां की तरह रख रही पांड्या के बेटे का ख्याल

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 08:24 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ फ्रेंचाइजी के पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के बाद क्रिकेटर के बेटे अगस्त्य को फोटोग्राफरों से बचाती हुई नजर आई। स्टेडियम से बाहर निकलने के बाद जब दोनों अपनी कार की ओर जा रहे थे, तो माहीका अपने और अगस्त्य के चारों ओर इतने सारे फोटोग्राफरों को देखकर खुश नहीं थीं। माहीका को फोटोग्राफरों को चेतावनी देते हुए भी देखा गया कि वे तस्वीरें न खींचें, क्योंकि कैमरे की फ्लैश से अगस्त्य की आंखों में तकलीफ हो रही थी।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'कोई लाइट नहीं, कोई फ्लैश नहीं।' उन्होंने अगस्त्य से कई बार पूछा भी कि क्या वह ठीक है और फोटोग्राफरों को दोबारा लाइट फ्लैश इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी। कुछ लोगों ने कार की ओर जाने वाले रास्ते पर भीड़ भी लगा दी जिससे माहीका को कहना पड़ा, "रास्ता दे दो।'

पिछले महीने जब भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब सफलतापूर्वक बचाया, तो हार्दिक ने अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों का बहुत बड़ा श्रेय माहीका को दिया था। उन्होंने कहा था, 'मैं शुरू से ही एक ही बात कह रहा था - कि हम जीतने वाले हैं। मुझे पहले से पता था कि हम चैंपियन हैं और हम यह ट्रॉफी लेकर ही लौटेंगे। मैंने माहीका से भी यही बात कही थी, 'चिंता मत करो, हम यह कर लेंगे।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News