हार्दिक पांड्या ने अब गाए कृष्ण भजन, भाई क्रुणाल संग दिखे भक्ति में मग्न

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 10:55 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस का आगामी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होना है लेकिन इससे पहले दोनों टीमों के प्लेयर संक्षिप्त छुट्टी मना रहे हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसमें वह भाई क्रुणाल पांड्या के साथ बड़ौदा स्थित अपने घर पर कृष्ण भजन गाते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पांड्या की फैमिली भी भजन गाते दिख रही है जबकि हार्दिक अपने भाई क्रुणाल के साथ हाथ में माइक पकड़े गाते दिख रहे हैं। 


हार्दिक प्रसिद्ध और मधुर भजन हरे राम, हरे कृष्णा गाते दिख रहे हैं। इस दौरान उनकी फैमिली के सदस्य पारंपरिक पोशाक पहने हुए दिख रहे हैं। इस दौरान विशेष बैंड भी धार्मिक धुनें बजाकर माहौल भक्तिमय बना रहे हैं। दोनों भाई एक-दूसरे के बगल में जोश से गाते हुए दिखते हैं। हार्दिक और क्रुणाल की पत्नियां, नताशा स्टेनकोविक और पंखुड़ी शर्मा भी एक-दूसरे के बगल में बैठी दिख रहे हैं जोकि संगीतमय धुनों पर ताजी बजाते हुए गाती हुई दिख रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)


बता दें कि मुंबई इंडियंस फिलहाल अंक तालिका में 8वें स्थान पर बनी हुई है। हार्दिक जब से मुंबई के कप्तान बने हैं, उनके लिए शुरूआती दिन अच्छे नहीं गए थे। मुंबई का पहला ही मुकाबला गुजरात के मैदान पर था जहां वह 6 रन से हार गई थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने हाई स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई को 31 रन से हरा दिया था। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 277 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई 245 रन ही बना पाई थी। राजस्थान रॉयल्स से भी मुंबई 6 विकेट से हार गई थी। इसके बाद दिल्ली से जीतकर उन्होंने सीजन की पहली जीत अपने नाम की थी। अब उनका आगामी मुकाबला बेंगलुरु के खिलाफ 11 मार्च को होना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News