हरमनप्रीत 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली पहली भारतीय बनी

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2019 - 09:16 PM (IST)

सूरत : महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली भारत की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यह उपलब्धि हासिल की। वह महिला और पुरुष दोनों वर्गों में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं।
हरमनप्रीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नंबर आता है जिनके नाम पर समान 98 मैच दर्ज हैं। अगर महिला क्रिकेटरों की बात करें तो हरमनप्रीत 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली दुनिया की 10वीं क्रिकेटर हैं। भारतीय महिलाओं में उनके आगे मिताली राज (89) का नंबर आता है। पुरुष क्रिकेटरों में केवल शोएब मलिक (111) ही 100 से अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल पाए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News