सरोज खान के निधन की खबर सुन हसीन जहां को लगा झटका, सोशल मीडिया पर यूं दी प्रतिक्रिया

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 03:45 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का बीती रात मुंबई में 71 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने पर निधन हो गया। बता दें, रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 20 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर डांस की मल्लिका को श्रद्घांजलि दी। 

PunjabKesari
दरअसल, हसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माॅस्टर सरोज खान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अल्लाह आपको जन्नत अता फरमाये अमीन...बता दें, सरोज को सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें पिछले शनिवार को गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी कोविड-19 की जांच भी की गई, जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई। हालांकि सरोज सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं। उनकी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो वो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर है। जिसके बाद फैंस को भी गहरा झटका लगा है। 

PunjabKesari
गौरतलब है कि 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी सरोज खान ने बॉलीवुड के कई हिट गीतों की कोरियोग्राफी की है। हालांकि पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रही थी। अपने चार दशक के करियर में उन्होंने 2000 से अधिक गीतों की कोरियोग्राफी की, जिसमें फिल्म ‘देवदास' का ‘डोला रे डोला', ‘तेजाब' का ‘एक दो तीन' और ‘जब वी मेट' का ‘ये इश्क हाय' जैसे हिट गीत इनमें शामिल है। खान ने आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ‘कलंक' में माधुरी दीक्षित के लिए गीत ‘तबाह हो गए' की कोरियोग्राफी की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News