हॉकी कप्तान मनप्रीत बोले- लॉकडाउन में इन 4 बिंदुओं पर कर रहे काम

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2020 - 05:04 PM (IST)

बेंगलुरू : दो महीने के लॉकडाउन के बाद मैदान पर लौटी भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और उनके साथी खिलाड़ी कोरोना वायरस महामारी के चलते नए तौर तरीकों के अनुसार खुद को ढाल रहे हैं जिसमें हर ब्रेक के बाद सेनिटाइजर का इस्तेमाल और अपनी अपनी बोतल से ही पानी पीना शामिल है।

दो महीने से अधिक समय तक भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र पर अपने होस्टल के कमरों में रहे पुरूष और महिला टीम के खिलाडिय़ों ने दस दिन पहले आउटडोर अभ्यास शुरू किया। ये टीमें हॉकी इंडिया और साइ की मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन कर रहीं हैं।

मनप्रीत ने बताया-ऐसे कर रहे हैं प्रैक्टिस

एडिडास से जुड़े हॉकी कप्तान मनप्रीत ...

1. सामाजिक दूरी का पालन करते हुए छोटे छोटे समूहों में अभ्यास किया जा रहा है।
2. पहले सत्रों के बीच में कभी सेनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं होता था। एक ही बोतल से पानी पीते थे लेकिन अब सब कुछ बदल गया है।
3. सुरक्षा के लिए अपनी-अपनी स्टिक की ग्रिप भी बार-बार बदल रहे हैं और रोज तापमान की जांच कर रहे हैं।
4. दो महीने से हम अपने-अपने कमरों में फिटनेस पर मेहनत कर रहे हैं। हमारा शरीर अकड़ा नहीं है लेकिन हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। 

महिला कप्तान रानी बोली- हम बेसिक अभ्यास ही कर रहे 

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ...

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा कि कोच खिलाडिय़ों के लगातार संपर्क में थे। उन्होंने कहा- पिछले सप्ताह अभ्यास शुरू होने के बाद से कोचों ने व्यक्तिगत तौर पर हमसे पूछा कि हम शारीरिक और मानसिक रूप से कैसा महसूस कर रहे हैं। सभी खिलाडिय़ों ने अपने अपने मसले उन्हें बताए और कोचिंग स्टाफ ने परिवार के बारे में भी पूछा। रानी ने कहा- हम बेसिक अभ्यास ही कर रहे हैं। शरीर पर अभी ज्यादा बोझ नहीं डाल रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News