IPL 2026: ओपनर से पहले RCB और SRH को बड़ा झटका, 4 स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 02:18 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 के पहले ही मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। 28 मार्च को होने वाले इस मुकाबले से दोनों टीमों के कुल 4 स्टार खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। मैच से पहले ही टीमों को अपनी प्लेइंग XI को लेकर बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है।

RCB को लगा ट्रिपल झटका

डिफेंडिंग चैंपियन RCB को सबसे बड़ा नुकसान अपने तेज गेंदबाजी अटैक में हुआ है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज Josh Hazlewood फिटनेस की वजह से पहला मैच नहीं खेलेंगे। इसके अलावा लेफ्ट आर्म पेसर यश दयाल पूरे IPL 2026 सीजन से बाहर हो सकते हैं। वहीं श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को अभी तक NOC नहीं मिला है, क्योंकि वह फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे।

SRH के कप्तान पैट कमिंस भी बाहर

सनराइजर्स हैदराबाद को भी बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम के कप्तान और स्टार गेंदबाज Pat Cummins भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और पहला मैच नहीं खेलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कमिंस IPL 2026 के पहले हाफ से भी बाहर रह सकते हैं, जो टीम के लिए बड़ी समस्या है।

ईशान किशन को मिली कप्तानी

कप्तान कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद ने विकेटकीपर बल्लेबाज Ishan Kishan को टीम का अस्थायी कप्तान बनाया है। हालांकि उनके पास IPL कप्तानी का अनुभव नहीं है, लेकिन हाल ही में उन्होंने झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई थी, जिसके बाद उन्हें कप्तानी दी गई।

RCB कैंप में फिर भी पॉजिटिव माहौल

RCB कैंप से अच्छी खबर यह है कि Virat Kohli नेट्स में शानदार फॉर्म में दिखे और बड़े-बड़े छक्के लगाते नजर आए। वहीं जितेश शर्मा ने प्रैक्टिस मैच में 81 रन बनाए, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News