अवे गेम जीतने को तरस रही हैदराबाद, पैट कमिंस बोले- विकेट आसान नहीं मिल रही

punjabkesari.in Friday, Apr 18, 2025 - 12:31 AM (IST)

खेल डैस्क : सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में पांचवां मुकाबला गंवा दिया है। अब उनके लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना मुश्किल हो गया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उनकी टीम पहले खेलते हुए 162 रन ही बना पाई थी। जिसे मुंबई ने आसानी से हासिल कर लिया। हैदराबाद अब तक 7 मैच खेल चुकी है जिसमें घरेलू मैदान पर चार मैच शामिल है। हैदराबाद अपने घर के बाहर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई से खेली लेकिन उन्हें अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है। जबकि अन्य 9 टीमें घर के बाहर भी जीत चुकी हैं।

 

मैच गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि यह सबसे आसान विकेट नहीं था। कुछ रन कम थे, हम बल्ले से कुछ और रन बनाना चाहते थे। मुश्किल विकेट, जब आप यहां आते हैं तो आप उम्मीद करते हैं कि यह बहुत धाराप्रवाह और तेज होगा, लेकिन ऐसा नहीं था। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, हमारे कई हिटिंग एरिया को बंद कर दिया।

 

 

यह भी पढ़ें:-  MI vs SRH : जिस जुर्म के धोनी पर लगे थे आरोप, क्लासेन उसी में फंसे, हो गई फजीहत

 

 

यह भी पढ़ें:-  फुस्स पटाखे की तरह हुए ईशान किशन, शतक के बाद 6 पारियों में सिर्फ 33 रन

 

 

यह भी पढ़ें:-  MI vs SRH : ट्रेविस हेड का धमाका, क्लासेन-सहवाग को छोड़ गए पीछे, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

 

 

 

कमिंस ने कहा कि 160 थोड़ा कम था। हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया। हमें लगा कि हमें विकेट की जरूरत है, हमारे पास डेथ बॉलिंग के लिए बहुत कुछ था, हम जानते थे कि इम्पैक्ट प्लेयर 1-2 ओवर गेंदबाजी करेगा, इसलिए हमने राहुल को चुना। फाइनल में जगह बनाने के लिए आपको घर से बाहर अच्छा खेलना होगा, दुर्भाग्य से इस सीजन में अब तक यह काम नहीं आया है, हमें एक छोटा ब्रेक मिला और हम फिर से खेलने गए। हम हर गेम का आकलन करने की बात करते हैं, लड़कों ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया और लापरवाही से हिटिंग नहीं की, अगला गेम घर पर है और हम उस स्थान को अच्छी तरह से जानते हैं।

 

अंक तालिका : हैदराबाद आखिरी स्थान पर

मुंबई इंडियंस से मुकाबला गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अब आईपीएल अंक तालिका में आखिरी स्थान पर आ गई है। उनकी 7 मैचों में 2 जीत और पांच हार है। हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ 44 रन से जीत के साथ शुरूआत की थी। लेकिन इसके उन्होंने लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता, गुजरात से मुकाबले गंवाए। पंजाब के खिलाफ उन्होंने आखिरी मुकाबला जीता था लेकिन मुंबई के खिलाफ उन्हें दोबारा हार झेलनी पड़ी। वहीं, मुंबई इंडियंस की यह 7 मैचों में तीसरी जीत रही। मुंबई ने अब सीजन में कोलकाता, दिल्ली और हैदराबाद पर जीत हासिल की है। वह चेन्नई, गुजरात, लखनऊ और आरसीबी से मुकाबले गंवा चुके हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News