मैं और धोनी एक जैसे हैं.... शाहरुख खान ने सुनाया मजेदार जोक

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2024 - 09:42 PM (IST)

खेल डैस्क : आईपीएल रिटेंशन नियमों के साफ होते ही महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स में स्थिति साफ हो गई है। वह संभवत:  बतौर अनकैप्ड प्लेयर टीम के साथ बने रहेंगे। धोनी के भविष्य की खबरें स्पष्ट होते ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारा शाहरुख खान की एक वीडियो भी ट्रेंड में आ गई है। इस वीडियो में शाहरुख धोनी के साथ अपनी समानता बताते हैं जिन्हें क्रिकेट फैंस कटाक्ष मान रहे हैं। हाल ही में एक पुरस्कार समारोह के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार को फिल्म निर्माता करण जौहर ने रिटायरमेंट के बारे में सवाल किया था। जिसपर शाहरुख ने कहा कि वह और धोनी एक ही तरह के दिग्गज हैं।


बहरहाल, वीडियो की शुरूआत में शाहरुख ने करण जौहर से कहा कि दिग्गजों के बारे में सबसे बड़ी बात… उनकी ख़ासियत ये होती है कि दिग्गजों को मालूम होता है, कब रुकना है, कब संन्यास लेना है। महान सचिन तेंदुलकर की तरह, सुनील छेत्री की तरह - फुटबॉलर, रोजर फेडरर की तरह - महान टेनिस स्टार। वे सभी जानते हैं कि कब सेवानिवृत्त होना है, और मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि आपको भी ऐसा करना चाहिए। तो कृपया वापस जाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद।

जौहर ने जवाब दिया- उस मानक के अनुसार तो हमारे हिसाब से आप क्यों रिटायर नहीं होते। इस पर शाहरुख ने दर्शकों को हंसाते हुए तुरंत जवाब दिया- असल में मैं दूसरे किस्म का महान हूं। मैं और धोनी एक किसम के लीजेंड हैं। ना ना कर के भी 10 बार आईपीएल खेल जाते हैं। 

 


बता दें कि बीसीसीआई ने शनिवार को आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन नियमों की घोषणा कर दी है। प्रत्येक टीम को नीलामी से पहले अधिकतम छह खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति होगी। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को अनकैप्ड खिलाड़ियों के साथ जुड़े नियम से राहत मिली। नियम में कहा गया है कि कोई भी भारतीय खिलाड़ी जिसने पिछले पांच वर्षों में कोई अंतरराष्ट्रीय खेल नहीं खेला है, उसे 'अनकैप्ड खिलाड़ी' माना जाएगा और इसमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी शामिल हैं। नतीजतन, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज को सीएसके सिर्फ 4 करोड़ रुपए में रिटेन कर सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News