यूपी वॉरियर्स में ट्रॉफी जीतने की संस्कृति बनाना चाहता हूं : अभिषेक नायर

punjabkesari.in Sunday, Aug 03, 2025 - 05:16 PM (IST)

मुंबई : भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर महिला प्रीमियर लीग (WPL) टीम यूपी वॉरियर्स के मुख्य कोच के रूप में अपनी नई भूमिका को चुनौती से ज्यादा एक मौके के रूप में देखते हैं क्योंकि उनका लक्ष्य ट्रॉफी जीतने वाली संस्कृति का निर्माण करना है। 

इस साल की शुरुआत में WPL में निराशाजनक अंतिम स्थान पर रहने के बाद नायर को फ्रेंचाइजी का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। यूपी वॉरियर्स 2024 में चौथे स्थान और 2023 में शुरूआती चरण में तीसरे स्थान पर रही थी। फ्रेंचाइजी द्वारा आयोजित साक्षात्कार में नायर ने बताया, ‘मैंने हमेशा किसी भी चीज को मौके के रूप में देखा है और यह एक ऐसा अवसर है जिसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।' 

उन्होंने कहा, ‘मैं एक ऐसी संस्कृति बनाना चाहता हूं जिसमें इस फ्रेंचाइजी में आने वाला हर खिलाड़ी यह समझे कि यह फ्रेंचाइजी ट्रॉफी जीतने के लिए खेलती है। मैं इस फ्रेंचाइजी और हमारे पारिस्थितिकी तंत्र में इस मानसिकता को लाने की कोशिश करूंगा।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News