ICC महिला विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी, जानें कब होगा पहला मैच और कब खेला जाएगा फाइनल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 15, 2020 - 12:40 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने महिला विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है जिसका आगाज 4 मार्च को होगा। ओपनिंग मैच न्यूजीलैंड और क्वालिफायर के बीच बे ओवल में खेला जाएगा। वहीं भारत 6 मार्च को बे ओवल में क्वालिफायर मैचों के साथ अपने अभियान की शुरूआत करेगा। आईसीसी महिला विश्व कप के दौरान कुल 31 मैच खेले जाएंगे और क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में 3 अप्रैल 2022 को फाइनल मैच खेला जाएगा।

आईसीसी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा, महिला विश्व कप के मैच 4 मार्च से 3 अप्रैल 2022 के बीच 31 दिनों में 31 मैच खेले जाएंगे। मार्च 2020 में ऑस्ट्रेलिया में महिला टी20 विश्व कप के बाद खेला जाने वाला पहला वैश्विक महिला क्रिकेट कार्यक्रम होगा। इस टूर्नामेंट को कोरोना वायरस महामारी की वजह से क्रिकेट जगत में हुए बदलाव के बाद फरवरी-मार्च 2021 से स्थगित कर दिया गया था। 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ग्रुप स्टेज में 7 मैच खेलने हैं, जिनमें से 4 मैच न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ और काबी के बचे हुए तीन मैच क्वॉलिफायर्स टीमों के खिलाफ खेलने हैं। 

आईसीसी महिला विश्व कप 2022 के शेड्यूल पर एक नजर 

बे ओवल, तरंगा 

शुक्रवार- 04 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलिफायर
रविवार- 06 मार्च 2022 - क्वॉलिफायर बनाम भारत*
मंगलवार- 08 मार्च 2022 - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वॉलिफायर*
शुक्रवार- 11 मार्च 2022 - क्वॉलिफायर बनाम दक्षिण अफ्रीका*
सोमवार- 14 मार्च 2022 - दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वॉलिफायर*
बुधवार- 16 मार्च 2022 - इंग्लैंड बनाम भारत*
शुक्रवार- 18 मार्च 2022 - क्वॉलिफायर बनाम क्वॉलिफायर

यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन 

शनिवार- 05 मार्च 2022 - क्वॉलिफायर बनाम दक्षिण अफ्रीका
सोमवार- 07 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलिफायर
बुधवार- 09 मार्च 2022 - क्वॉलिफायर बनाम इंग्लैंड

सेडन पार्क, हैमिल्टन 

शनिवार- 05 मार्च 2022 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड*
गुरुवार- 10 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम भारत*
शनिवार- 12 मार्च 2022 - क्वॉलिफायर बनाम भारत*
सोमवार- 14 मार्च 2022 - क्वॉलिफायर बनाम क्वॉलिफायर
गुरुवार- 17 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका*
सोमवार- 21 मार्च 2022 - क्वॉलिफायर बनाम क्वॉलिफायर*
मंगलवार- 22 मार्च 2022 - भारत बनाम क्वॉलिफायर*

बेसिन रिजर्व, वेलिंग्टन 

रविवार- 13 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
मंगलवार- 15 मार्च 2022 - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वॉलिफायर
मंगलवार- 22 मार्च 2022 - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
गुरुवार- 24 मार्च 2022 - दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वॉलिफायर
शुक्रवार- 25 मार्च 2022 - क्वॉलिफायर बनाम ऑस्ट्रेलिया
रविवार- 27 मार्च 2022 - इंग्लैंड बनाम क्वॉलिफायर
बुधवार- 30 मार्च 2022 - सेमीफाइनल 1

ईडन पार्क, ऑकलैंड 

शनिवार- 19 मार्च 2022 - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया*
रविवार- 20 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड

हेग्ले ओवल, क्राइस्टचर्च 

गुरुवार- 24 मार्च 2022 - इंग्लैंड बनाम क्वॉलिफायर*
शनिवार- 26 मार्च 2022 - न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलिफायर
रविवार- 27 मार्च 2022 - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका*
गुरुवार- 31 मार्च 2022 - सेमीफाइनल 2*
रविवार- 03 अप्रैल 2022 - फाइनल*


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Related News