भारत के डी गुकेश नें जीता मेनोर्का इंटरनेशनल शतरंज का खिताब

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 04:56 AM (IST)

मेनोर्का,स्पेन ( निकलेश जैन ) मेनोर्का इंटरनेशनल शतरंज में अपने खिताब को बचाने उतरे भारत के नंबर 2 शतरंज खिलाड़ी 16 वर्षीय ग्रांड मास्टर डी गुकेश नें आखिरकार सफलता पा ली है और लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है । हालांकि अंतिम राउंड के बाद 7 अंको पर उन्हे बराबर टाईब्रेक अंको के चलते हमवतन ग्रांड मास्टर प्रणव वी से ब्लिट्ज़ टाईब्रेकर खेलना पड़ा जिसमें गुकेश 1.5-0.5 से जीतने में सफल रहे,प्रणव को उपविजेता का स्थान मिला । बड़ी बात यह रही की 2730 रेटिंग वाले गुकेश प्रतियोगिता के बाद 2 अंको का सुधार करते हुए लाइव रेटिंग में 2732 अंको के साथ 3 स्थान का सुधार करते हुए विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर पहुँच गए है । नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट जॉर्डन तीसरे स्थान पर रहे जबकि अन्य खिलाड़ियों में भारत के आर्यन चोपड़ा , रूस के व्लादिमीर फेडोसीव ,यूएसए के नीमन हंस मोके ,इसराइल के कोबो ओरी ,रूस के मकसीम चिगेव ,चीन के क्सू जियांगयू और भारत के कौस्तव चटर्जी क्रमशः चौंथे से दसवें स्थान पर रहे ।

। 9 राउंड की इस स्विस प्रतियोगिता में 39 देशो के 200 खिलाड़ीयों ने  भाग लिया जिसमें 35 ग्रांड मास्टर शामिल थे  ।

Final Ranking after 9 Rounds

Rk.   Name FED Rtg Pts.
1 GM Gukesh D IND 2730 7
  GM Pranav V IND 2545 7
3 GM Van Foreest Jorden NED 2680 7
4 GM Aryan Chopra IND 2607 7
5 GM Fedoseev Vladimir FID 2674 7
6 GM Niemann Hans Moke USA 2706 7
7 GM Kobo Ori ISR 2549 7
8 GM Chigaev Maksim FID 2617 7
9 GM Xu Xiangyu CHN 2587 7
10 IM Koustav Chatterjee IND 2520 7
11 GM Harsha Bharathakoti IND 2608 6,5
12 IM Sokolovsky Yahli ISR 2464 6,5
13 GM Nguyen Thai Dai Van CZE 2649 6
14 GM Albornoz Cabrera Carlos Daniel CUB 2586 6
15 GM Xu Yi CHN 2505 6
16 GM Warmerdam Max NED 2605 6
17 GM Sanal Vahap TUR 2582 6
18 GM Karthik Venkataraman IND 2516 6
19 IM Prraneeth Vuppala IND 2437 6
20 GM Henderson De La Fuente Lance AND 2506 6

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Recommended News

Related News