IND vs BAN : ईशान का दोहरा शतक देख कोहली ने मैदान पर डाला भंगड़ा, VIDEO
punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 03:10 PM (IST)

खेल डैस्क : चटोग्राम के मैदन पर टीम इंडिया ने बांगलादेश के गेंदबाजों के तीसरे वनडे में नाको चने चबा दिए। टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ईशान किशन के दोहरे शतक की बदौलत 35 ओवरों में ही 300 का आंकड़ा पार कर लिया। ईशान ने महज 126 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा जोकि वनडे फॉर्मेट की सबसे तेज पार है। शनिवार को जब ईशान ने दोहरा शतक जड़ा तो उनके साथी विराट कोहली को भंगड़ा डालते देखा गया। देखें वीडियो-
200 for @ishankishan51 ??
— NAMAN (@NamanMiglani1) December 10, 2022
Well played Kishan
Bhangra Celebration by VIRAT KOHLI??@imVkohli #viratkohli pic.twitter.com/jPpbAorCvy
ईशान किशन सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले प्लेयर भी बन गए हैं। ईशान ने 126 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा जबकि क्रिस गेल 140 गेंदों में शतक जड़कर दूसरे नंबर पर हैं। ईशान अभी 24 साल के हैं उन्होंने रोहित शर्मा द्वारा 26 साल की उम्र में बनाया गया दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
ईशान ने अपने 10वें मैच में यह शतक पूरा किया। इसी के साथ वह अपने पहले शतक को दोहरे शतक में कामयाब भी रहे। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा ईशान दोहरा शतक बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग व रोहित शर्मा ने दोहरा शतक जमाया था।
True leader looks like virat kohli, he celebrate ishan kishan's 200 before him. ??#INDvsBAN pic.twitter.com/okOBYdMcDL
— Prayag (@theprayagtiwari) December 10, 2022
वहीं, विराट की बात की जाए तो उन्होंने अपने करियर का 44वां शतक जड़ दिया है। विराट ने 85 गेंदों में शतक ठोका और अंतरराष्ट्रीय करियर में अपना 72वां शतक ठोक दिया। अब वह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग (71) से आगे हो गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 100 शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं।