IND vs BAN : संजू सैमसन ने ठोका 40 गेंदों पर शतक, बने दूसरे सबसे तेज भारतीय

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 08:17 PM (IST)

खेल डैस्क : हैदराबाद के मैदान पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने तूफान मचा दिया। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान सैमसन ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को स्टेडियम का हर कोना दिखाया। अभिषेक की जल्द विकेट गिर जाने के बाद सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 40 गेंद पर 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से शतक पूरा कर लिया। वह रोहित शर्मा (35 गेंद) के बाद भारत के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ओवरऑल लिस्ट में वह संयुक्त तौर पर छठे स्थान पर आ गए हैं। देखें रिकॉर्ड- 


टी20 इंटनेशनल में सबसे तेज शतक (ओवरऑल)
24 गेंद : साहिल चौहान, इस्टोनिया बनाम साइप्रस, 2024
33 गेंद : निकोल लोफ्टी इटोन : नामीबिया बनाम नेपाल, 2024
34 गेंद : कुशल माला : नेपाल बनाम मंगोलिया , 2023
35 गेंद : डेविड मिलर (साऊथ अफ्रीका), रोहित शर्मा (भारत), एस विक्रमासेखरा (2019)
39 गेंद : एस पेरियालवार (रोमानिया), जीशान (हंगरी), जॉनसन चार्ल्स (विंडीज)
40 गेंद : संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद 2024

सैमसन ने एक ओवर में लगाए पांच छक्के, देखें वीडियो-

 

 

भारत के लिए सबसे तेज शतक
35 गेंद : रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017
40 गेंद : संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद 2024
45 गेंद : सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका राजकोट 2023
46 गेंद : केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2016
46 गेंद : अभिषेक शर्मा बनाम जिम्बाब्वे हरारे 2024
48 गेंद : सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2022

 

IND vs BAN, Sanju Samson, Sanju Samson Fastest Hundred, cricket news, Team india, संजू सैमसन, संजू सैमसन सबसे तेज शतक, क्रिकेट समाचार, टीम इंडिया

 

आईपएल में यहां ठोक चुके शतक
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल के दौरान संजू सैमसन ने पहला शतक ठोका था। इस मैदान पर उनका प्रदर्शन अच्छा है। वह यहां 7 मैच में 57 की औसत के साथ 287 रन बना चुके हैं। यहीं पर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 55 गेंदों पर नाबाद 102 रन भी जड़े थे। अब इस ग्राऊंड पर अपने पहले ही टी20 में संजू ने शतक ठोक दिया है। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव

बांग्लादेश : परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News