IND vs ENG : रोहित शर्मा ने 5वीं बार पावरप्ले में ठोका अर्धशतक, बनाया एक और रिकॉर्ड
punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2025 - 07:52 PM (IST)

खेल डैस्क : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कटक के मैदान पर इंग्लैंड से मिले 305 रन के लक्ष्य के बाद जोरदार शुरूआत की। रोहित जोकि पिछले 4 महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट में सिक्स नहीं लगा पाए थे, ने पावरप्ले के अंदर ही 3 सिक्स जड़े। रोहित ने 30 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा जोकि उनके वनडे करियर का 58वां अर्धशतक भी था। खास बात यह है कि रोहित ने पावरप्ले के अंदर ही पांचवीं बार अर्धशतक बनाया है। देखें लिस्ट-
वनडे पावरप्ले में रोहित द्वारा उच्चतम स्कोर
76 बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली (2023)
54 बनाम श्रीलंका, कोलंबो (2024)
54 बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट (2023)
53 बनाम इंग्लैंड, कटक (2025)
51 बनाम श्रीलंका, कोलंबो (2024)
47 बनाम ऑस्ट्रेलिया, अहमदाबाद (2023)
47 बनाम न्यूजीलैंड, वानखेड़े (2023)
Captain @ImRo45 leads from the front with a blistering half-century!
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 9, 2025
📺 Start watching FREE on Disney+ Hotstar ➡ https://t.co/1Z9DlYa3MT#INDvENGOnJioStar 2nd ODI 👉 LIVE NOW on Disney+ Hotstar & Sports 18-1! pic.twitter.com/sCKw4TxLfz
रोहित शर्मा के लिए सबसे तेज वनडे 50 (गेंदों द्वारा)
27 बनाम बांग्लदेश, मीरपुर 2022
29 बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2024
30 बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली 2023
30 बनाम इंग्लैंड, कटक 2025
31 बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट 2023
रोहित के साथ की शतकीय साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने शुभमन के साथ मिलकर शानदार शतकीय पार्टनरशिप की। साल 2023 में भी रोहित शुभमन की जोड़ी हिट रही थी जिन्होंने वनडे में 5 शतकीय साझेदारियां कीं। अब साल 2025 में शुभमन रोहित ने एक बार फिर से शतकीय पार्टनरशिप के साथ शुरूआत की है। अगर इन दोनों प्लेयर की आखिरी 8 पारियों पर नजर दौड़ाई जाए तो वह 2 शतकीय तो 4 अर्धशतकीय पार्टनरशिप (62, 100, 71, 30, 75, 97, 37, 136, कर चुके हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड : फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद