IND vs ENG : रिकॉर्ड तोड़ शतक के साथ फॉर्म में लौटे रोहित शर्मा, ठोका 32वां शतक
punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2025 - 08:46 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_20_45_516944965rohitsharmafinal.jpg)
खेल डैस्क : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने बाराबती अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ शतक ठोका और 305 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को फ्रंट फुट पर ले आए। यह रोहित शर्मा का दूसरा सबसे तेज वनडे शतक है। रोहित शर्मा ने केवल 76 गेंदों में 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 134.2 के स्ट्राइक रेट से अपना 32वां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने शतक पूरा करने के लिए लेग स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर मिड-ऑन पर लॉफ्टेड-ऑफ ड्राइव शॉट लगाया। रोहित वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। बहरहाल, रोहित ने 90 गेंदों पर 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 119 रन बनाए। उनके इस शतक से भारतीय क्रिकेट फैंस राहत महसूस कर रहे होंगे। टीम इंडिया ने 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है। ऐसे में भारत की खिताबी दावेदारी कही न कही रोहित शर्मा की फार्म पर भी टिकी थी। उम्मीद है क्रिकेट दर्शक राहत महसूस करेंगे।
रोहित शर्मा के लिए सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों द्वारा)
63 बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली 2023
76 बनाम इंग्लैंड, कटक 2025
82 बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम 2018
82 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर 2023
84 बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 2018
What a way to get to the HUNDRED! 🤩
— BCCI (@BCCI) February 9, 2025
A treat for the fans in Cuttack to witness Captain Rohit Sharma at his best 👌👌
Follow The Match ▶️ https://t.co/NReW1eEQtF#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 pic.twitter.com/oQIlX7fY1T
वनडे फार्मेट में सर्वाधिक शतक
50 : विराट कोहली, भारत
49 : सचिन तेंदुलकर, भारत
32 : रोहित शर्मा, भारत
30 : रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया
28 : सनथ जयसूर्या, श्रीलंका
मैच की बात करें तो बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर 3 विकेट झटके जिससे भारत ने मध्य के ओवरों में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए इंग्लैंड को 49.5 ओवर में 304 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड की ओर से बेन डकेट (65 रन) और जो रूट (69 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने मजबूत शुरूआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े। शुभमन ने 60 रन बनाए जबकि विराट कोहली 5 रन बनाकर आऊट हो गए। इसी बीच रोहित ने शतक लगाया और भारतीय टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने में मदद की।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड : फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद