IND vs NZ : गोल्डन बैट के लिए रचिन रविंद्र और विराट कोहली में टक्कर, आंकड़े आए सामने
punjabkesari.in Thursday, Mar 06, 2025 - 04:20 PM (IST)

खेल डैस्क : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तहत भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस दौरान सबकी नजरें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज पर होगी जिसे गोल्डन बैट मिलेगा। इस अवॉर्ड के लिए रचिन रवींद्र और विराट कोहली के बीच टक्कर है। इसी तरह गोल्डन बॉल के लिए मैट हैनरी और मोहम्मद शमी आमने-सामने हैं। देखें आंकड़े
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टॉप स्कोरर
227 रन : बेन डकेट, इंग्लैंड
226 रन : रचिन रवींद्र, न्यूजीलैंड
225 रन : जो रूट, इंग्लैंड
217 रन : विराट कोहली, भारत
216 रन : इब्रहिम जादरान, अफगानिस्तान
इस लिस्ट में 195 रन बनाकर श्रेयस अय्यर छठे स्थान पर बने हुए हैं। अगर वह ग्रुप स्टेज की तरह फाइनल में भी अच्छी पारी खेलने में सफल रहे तो वह भी गोल्डन बैट के दावेदार हो सकते हैं। लेकिन सबकी नजरें विराट कोहली पर होंगी।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टॉप विकेटटेकर
10 विकेट : मैट हैनरी, न्यूजीलैंड
8 विकेट : मोहम्मद शमी, भारत
7 विकेट : वरुण चक्रवर्ती, भारत
7 विकेट : मिचेल सेंटनर, न्यूजीलैंड
7 विकेट : बेन द्वारशुइस, ऑस्ट्रेलिया
बेस्ट स्ट्राइक रेट में फिलिप्स आगे
टूर्नामेंट में ग्लेन फिलिप्स ने फील्डिंग के अलावा बल्ले से भी अपना जलवा दिखाय है। उन्होंने 4 मैचों में 143 रन बनाए है लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट (140.20) इस वक्त सबसे ज्यादा है। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर (139.08) का नाम आता है। ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस (133.67) भी इस लिस्ट में हैं।
सबसे ज्यादा छक्के
फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उमरजजई पहले नंबर पर चल रहे हैं जिन्होंने 3 मैचों में 8 छक्के लगाए हैं। ग्लेन फिलिप्स 7 छक्के लगाकर संयुक्त तौर पर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने सर्वााधिक 5 छक्के लगाए हैं। केएल राहुल 4 तो श्रेयस अय्यर ने 3 ही छक्के लगाए हैं।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (वनडे)
कुल खेले गए मैच: 120
भारत जीता: 62
न्यूज़ीलैंड की जीत: 50
टाई : 1
कोई परिणाम नहीं: 7
सबसे बड़ी जीत (रनों द्वारा)
भारत : 190 रन (10 अगस्त, 2022, हरारे - भारत 372/5, न्यूजीलैंड 182)
न्यूजीलैंड : 200 रन (26 मार्च, 1987, नागपुर - न्यूजीलैंड 299/8, भारत 99)
सबसे बड़ी जीत (विकेट द्वारा)
भारत: 10 विकेट (कई बार, उदाहरण के लिए, 21 जनवरी, 2019, नेपियर)
न्यूजीलैंड: 8 विकेट (कई बार, उदाहरण के लिए, 8 फरवरी, 2020, ऑकलैंड)