NZ vs SL, T20 World Cup : न्यूजीलैंड का 84 रन पर गिरा छठा विकेट, महेश दीक्षाना के 3 विकेट
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 08:06 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का सुपर 8 में 46वां मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं।
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा, 'हम पहले बॉलिंग करेंगे। स्पिनरों को मदद मिल सकती है और इसीलिए हमने भी बॉलिंग करने का फैसला किया। पिछले गेम से एक बदलाव। मिशारा बाहर गए और असलांका आए।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, 'पिछली रात बारिश से निराशा हुई, लेकिन कोई बात नहीं, यहां कुछ दिनों की अच्छी प्रैक्टिस हुई है। विकेट काफी अच्छा लग रहा है। हमने एक बदलाव किया है। जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची आए हैं।
प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका

